फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fsdgf

Noida News: रोडरेज में छात्र पर चाकू से हमला, 4 पर केस दर्ज

Fri, 16 Oct 2026 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
fsdgf
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दनकौर (संवाद)।
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास रोडरेज के विवाद में एक छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर शुक्रवार शाम चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दिल्ली के मयूर विहार निवासी चमन प्रकाश यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा स्वयं यादव गलगोटिया यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। 13 अक्टूबर की रात यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह कार से घर लौट रहा था। आरोप है कि यूनिवर्सिटी से कुछ दूरी पर दूसरी कार सवार ने उसकी कार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed