{"_id":"6ad055c6b87845d11a06b7b6","slug":"delhi-ncr-weather-today-clouds-gather-and-winds-blow-in-noida-imd-issues-an-advisory-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम: नोएडा में छाए बादल, तेज हवाओं से बढ़ी सिहरन; आईएमडी ने क्या जताया अनुमान?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम: नोएडा में छाए बादल, तेज हवाओं से बढ़ी सिहरन; आईएमडी ने क्या जताया अनुमान?
Thu, 15 Oct 2026 09:55 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 15 Oct 2026 09:55 AM IST
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह अचानक से मौसम बदल गया। नोएडा में अचानक से आसमान में बादल छा गए और हवाएं भी चलने लगी। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
नोएडा में बदला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। यहां धूप पूरी तरह से गायब हो गई है और आसमान में अंधेरा छा गया है। इसके साथ ही, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं गुरुग्राम में सुबह अचानक से मौसम बदल गया है। वहीं तेज गति से हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इन क्षेत्रों में हल्की गरज के साथ बिजली चमकने की भी आशंका है। हवाएं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से चल सकती हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, पानीपत, आदमपुर और हिसार में मौसम खराब हो सकता है। इसी प्रकार, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह, शामली और गाजियाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को मौसम के बदलते रुख के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन