फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two dengue patients were found, taking the total number to 26.

Gurugram News: डेंगू के दो मरीज मिले, कुल संख्या 26

Sat, 22 Aug 2026 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two dengue patients were found, taking the total number to 26.
गुरुग्राम। जिले में मच्छर जनित बीमारियों के मामले लगातार आ रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के दो मरीजों की पुष्टि की है, जिसके बाद जिले में डेंगू के कुल 26 मरीज हो गए हैं। शुक्रवार को 212 लोगों के सैंपल की जांच की गई। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 1455 घरों को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार इस वर्ष अब तक मलेरिया के जिले में कुल चार मरीज सामने आ चुके हैं। बारिश के चलते मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। जिले में अब तक डेंगू नियंत्रण के लिए 10,08,749 घरों में रैपिड फीवर मास सर्वे किया जा चुका है। वहीं शुक्रवार को 10,419 घरों में विभिन्न टीमों ने दौरा किया। विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर के आसपास के जगहों पर पानी जमा न होने दें। बुखार आने पर डॉक्टर से संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed