{"_id":"6a86e128ac58067f03037810","slug":"there-arent-just-potholes-on-the-road-there-is-only-a-little-bit-of-road-left-between-the-potholes-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98330-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क पर गड्ढे नहीं, गड्ढों के बीच बची है थोड़ी सी सड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क पर गड्ढे नहीं, गड्ढों के बीच बची है थोड़ी सी सड़की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खस्ता हालत सड़कें और गड्ढे बने वाहन चालकों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सड़क पर गड्ढे नहीं, गड्ढों के बीच बची है थोड़ी सी सड़क... यह सिर्फ एक जुमला नहीं, बल्कि देश के सबसे आधुनिक शहर होने का दावा करने वाले मिलेनियम सिटी की जमीनी हकीकत है। करोड़ों के बजट और चमचमाती गगनचुंबी इमारतों के साए में यहां रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह दम तोड़ चुका है। आज संवाददाता ने शहर के अलग-अलग इलाकों की सड़कों की जांच की तो दावों की धज्जियां उड़ती नजर आईं। कहीं सड़क गायब हैं, तो कहीं जर्जर हैं। गड्ढों के कारण गुरुगमन सिटी बसों में सस्पेंशन में खराबी व अन्य टूट-फूट होने से चालक परेशान बैं। लाेगों द्वारा कई बार सड़कों की मरम्मत की मांग उठाई है, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा सड़कों में बने गड्ढों को भरने के लिए कोई काम नहीं किया। वहीं, गड्ढों में बारिश का पानी भरने के कारण चालकों को पता नहीं चलता। ऐसे में जब वाहन के टायर इन गड्ढों में जाते हैं तो छोटे वाहनों में झटके लगते हैं।
नहीं दिखाई देते गड्ढे
सुखराली गांव के पास सड़क पर बना गड्ढा दूर से दिखाई नहीं देता। ऐसे में जब यहां से निकलते हैं तो झटका लगता है। बारिश के बाद पानी भरने से गड्ढे के बारे में बारे में कई वाहन चालकों को पता नहीं होता। ऐसे में उनके चोटिल होने का खतरा रहता है।
गड्ढों में तब्दील है सड़क
सेक्टर-14 की सड़क पर रोजाना सुबह से शाम तक हजारों की संख्या वाहन गुजरते हैं। यहां पर स्कूली वाहन व बच्चे भी निकलते हैं। ऐसे में सड़क पर बने गड्ढाें के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। साथ ही लोगों को हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
वाहनों को लग रहे झटके
गुरुग्राम से डूंडाहेड़ा की ओर जाने वाली सड़क पर बने गड्ढे के कारण छोटे वाहनों के साथ ही बसों व अन्य वाहनों में झटके लगते हैं। इससे वाहनों में टूट-फूट भी बढ़ी है। बारिश के बाद पानी भरने से वाहन चालकों को गड्ढे नहीं होने से ज्यादा परेशानी होती है।
जाम का कारण बन रहीं टूटी सड़क
उद्योग विहार फेज-1 में सड़क टूटी होने के कारण लोगों को धीमी गति में वाहन चलाने पड़ते हैं। वाहनों की धीमी गति होने से पीक ऑवर्स में जाम लगने जैसी स्थिति बन जाती है। संबंधित विभाग द्वारा इस सड़क को दोबारा बनाने के लिए काेई कार्रवाई नहीं की जा रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लापरवाही सरकार की, हिचकोले जनता खा रही
जीएमडीए व नगर निगम द्वारा सही मटेरियल डालकर सड़कें नहीं बनाई जाती हैं, जिससे वे जल्दी टूट जाती हैं। बारिश के मौसम में शहर की अधिकतर सड़कों का बुरा हाल हो जाता है। - बबलू प्रजापत, गुड़गांव गांव
सड़कों में गड्ढे होने के बाद संबंधित विभाग इनको भरने में लापरवाही बरतता है, जिससे यह गड्ढे अधिक गहरे व चौड़े हो जाते हैं। सड़कों पर बने गड्ढों से वाहनों में टूट-फूट बढ़ जाती है।- महेश, राजेंद्रा पार्क
सड़कों पर बने गड्ढों के कारण बाइक व स्कूटी सवार लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। अगर संबंधित विभाग गड्ढों को भर दें तो लोग चोटिल होने से बच सकते हैं। - श्रीचंद, बादशाहपुर
बारिश का पानी सड़कों में बने गड्ढों में भरा होने के कारण हादसों की संभावना बढ़ जाती है। कई बार वाहन तेज गति से आता और सड़क पर बने गहरे गड्ढे में टायर जाने से झटका लगते हैं।- धर्म सिंह, सेक्टर-12
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जीएमडीए के अंतर्गत आने वाली सभी सड़कों की मरम्मत कराने का काम जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी न हो। बारिश के मौसम में कई सड़कों में गड्ढे बने हैं, जिनको भरवाया जा रहा है। - अमित गोदारा, एक्सईएन, जीएमडीए