फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pipeline to be laid in Khoh village; water shortage to be resolved.

Gurugram News: खोह गांव में बिछेगी पाइपलाइन, दूर होगी पानी की किल्लत

Thu, 20 Aug 2026 04:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Pipeline to be laid in Khoh village; water shortage to be resolved.
गांव में सीवर लाइन डालने का भी चल रहा काम, जल्द जलभराव से भी राहत मिलने की उम्मीदट
विज्ञापन

नंबर गेम - 2.30 करोड़ रुपये परियोजना पर किए जा रहे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। खोह गांव के लोगों को पानी की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम मानेसर की ओर से गांव में किया जा रहा पाइपलाइन डालने का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस परियोजना पर निगम करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च कर रहा है।

गांव में पाइपलाइन के साथ सीवर लाइन भी डाली जा रही है। इससे जलभराव व गंदे पानी की समस्या कम होगी। सीवर लाइन पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों काम जल्द पूरे करने का प्रयास किया जा रहा है। खोह गांव के पार्षद बताया कि गांव में पिछले पांच साल से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। आबादी बढ़ने के साथ पानी की खपत भी बढ़ गई है। इसके कारण गांव का भूमिगत जलस्तर करीब 1000 फीट नीचे चला गया है। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और नगर निगम की मदद से नहारपुर कासन के एसटीपी के शोधित पानी को खोह गांव की पहाड़ी तक पहुंचाने के लिए पाइपलाइन डाली जाएगी। पानी को पहाड़ी तक ले जाया जाएगा। वहां से पानी छनकर तालाब तक पहुंचेगा। इससे जमीन के अंदर पानी का स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही पहाड़ी इलाके में हरियाली भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीने के पानी के लिए भी बिछाई जाएगी पाइपलाइन

इसके अलावा पीने के पानी के लिए जीएमडीए की ओर से 8 इंच की अलग पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। यह पाइपलाइन भांगरौला से खोह गांव तक डाली जाएगी। इसके पूरा होने से गांव में पानी की सप्लाई बेहतर होने की उम्मीद है। फिलहाल निगम टैंकरों के जरिये ग्रामीणों तक पानी पहुंचा रहा है। निगम की तरफ से पांच टैंकर से प्रतिदिन पानी दिया जा रहा है। ऐसे में आबादी ज्यादा होने के कारण लोगों को पानी की समस्या का सामना अब भी करना पड़ रहा है।

----------------------------------

गांव में तेजी से बढ़ती आबादी और आसपास हो रहे औद्योगिक विकास के चलते भूमिगत जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। गांव में पानी का स्तर करीब एक हजार फीट तक नीचे पहुंच गया है। ऐसे में खोह के साथ आसपास के गांवों में भी पीने के पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। -रविंद्र उर्फ रिब्बन फौजी, पार्षद, वार्ड नंबर-13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed