{"_id":"6a88a6e0b134114c6f0784a9","slug":"illegal-clinic-raided-in-sohna-quack-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-98514-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना में अवैध क्लिनिक पर छापा, झोलाछाप गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना में अवैध क्लिनिक पर छापा, झोलाछाप गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित दवाएं बरामद, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई
सोहना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सोहना-पलवल मार्ग पर एक अवैध क्लिनिक पर छापा मारा है। इस कार्रवाई में करीब बीस प्रतिबंधित दवाएं और एमटीपी किट बरामद की गई हैं। क्लिनिक चलाने वाला व्यक्ति केवल दसवीं पास था और उसके पास कोई डॉक्टरी डिग्री नहीं थी।
यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर को शनि मंदिर के पास स्थित बंगाली क्लिनिक पर की गई। फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी निवासी उत्तम नामक व्यक्ति करीब चार वर्षों से इसे चला रहा था। स्वास्थ्य विभाग को इस अवैध क्लिनिक के संचालन की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। सिविल सर्जन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम गठित की थी। इस टीम में नोडल अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र सोलंकी और डीईओ नवीन कुमार शामिल थे।
टीम ने एक नकली ग्राहक भेजकर उत्तम को मौके पर धर दबोचा। उत्तम अपनी डॉक्टरी डिग्री नहीं दिखा सका। जांच में पता चला कि वह केवल दसवीं कक्षा पास है। टीम ने क्लीनिक से बरामद सभी प्रतिबंधित दवाएं और एमटीपी किट जब्त कर ली हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र सोलंकी ने बताया कि बरामद सामान कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी उत्तम को पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। यह कार्रवाई अवैध चिकित्सा पद्धतियों पर अंकुश लगाने के लिए की गई है।
विज्ञापन
चार साल से चल रहा था अवैध क्लिनिक
इस क्लिनिक को फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी निवासी उत्तम नामक व्यक्ति करीब चार वर्षों से चला रहा था। उत्तम बिना किसी वैध डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहा था। इस क्लिनिक में जांच कराने वाले कई मरीजों ने विभाग को लगातार शिकायतें दी थीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापे मारे।