फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Government school students will go beyond textbooks and connect with culture.

Gurugram News: किताबों से आगे बढ़कर संस्कृति से जुड़ेंगे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी

Sat, 22 Aug 2026 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Government school students will go beyond textbooks and connect with culture.
सालभर महीने के अनुसार और कक्षा वार होंगी गतिविधियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को हरियाणा और तेलंगाना की संस्कृति, भाषा, खान-पान, पहनावे और त्योहारों से परिचित कराया जाएगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए महीने और कक्षा के अनुसार गतिविधियों का कैलेंडर तैयार किया गया है। हरियाणा और तेलंगाना के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान की गतिविधियां कराई जाएंगी। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को तेलंगाना की भाषा, त्योहारों और खान-पान से जुड़ी गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए तेलंगाना के संगीतकारों और ऐतिहासिक स्थलों से जुड़ी प्रस्तुतियां होंगी। वहीं कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी हरियाणा और तेलंगाना की संस्कृति, महिला-पुरुष समानता, पहनावे और परंपराओं पर वीडियो व पीपीटी तैयार करेंगे। कैलेंडर के अनुसार सितंबर में विद्यार्थियों को हरियाणा और तेलंगाना की वेषभूषा से परिचित कराया जाएगा। जनवरी में तेलंगाना के बथुकम्मा उत्सव और फरवरी में बथुकम्मा से जुड़ी जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी। मार्च में तेलंगाना के त्योहार, खान-पान और संगीत पर विशेष प्रस्तुतियां तैयार कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed