{"_id":"6a86df2b65988e05fd0d5845","slug":"kalptaru-buildteck-case-ed-court-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1012-958625-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कल्पतरु बिल्डटेक निवेश घोटाले में सुनवाई के बाद लगी तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कल्पतरु बिल्डटेक निवेश घोटाले में सुनवाई के बाद लगी तारीख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो सितंबर को अगली तारीख
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी कोर्ट में हुई सुनवाई, निवेशकों से 10 करोड़ से अधिक की ठगी का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कल्पतरु बिल्डटेक निवेश घोटाले और धन शोधन मामले में बृहस्पतिवार को ईडी कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में अदालत की कार्यवाही के बाद अब अगली सुनवाई के लिए दो सितंबर की तारीख तय की गई है।
अदालत से मिली जानकारी के अनुसार, आगरा और मथुरा से संचालित कल्पतरु बिल्डटेक कंपनी पर निवेशकों को आकर्षक योजनाओं का झांसा देकर करोड़ों रुपये जुटाने और बाद में रकम वापस न करने का आरोप है। इस मामले की जांच ईडी के लखनऊ जोनल कार्यालय की ओर से की जा रही है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक कंपनी के संचालक जय किशन राणा, अशोक राणा, विपिन सिंह यादव और राजकुमार यादव समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। आरोप है कि कंपनी ने लोगों को सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न का भरोसा दिलाकर बड़ी संख्या में निवेश कराया था। इसके तहत मथुरा के फराह क्षेत्र के ग्राम चुरमुरा में रियल एस्टेट परियोजना शुरू कर अपार्टमेंट निर्माण और फ्लैट की पूर्व बुकिंग योजना संचालित की गई।
विज्ञापन
निवेशकों को बताया गया था कि फ्लैट बुक कराने के बाद निर्धारित अवधि तक हर महीने निश्चित रकम का भुगतान किया जाएगा। वहीं, यदि निवेशक फ्लैट नहीं लेना चाहते हैं तो उन्हें ब्याज समेत उनकी रकम वापस करने का भरोसा दिया गया था। आरोप है कि बड़ी रकम जुटाने के बाद कंपनी ने भुगतान में टालमटोल शुरू कर दी और बाद में निवेशकों की रकम लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद कई निवेशकों ने कंपनी के संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
जांच के दौरान अब तक निवेशकों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की रकम हड़पे जाने की बात सामने आई है। मामले में आरोपी विपिन यादव, मनजीत करनाल, जवाहर, विश्वनाथ प्रताप झुंझुनू और राजकुमार ग्वालियर अलग-अलग जेलों में बंद हैं। ईडी की जांच में कथित तौर पर निवेशकों से जुटाई गई रकम के इस्तेमाल और धन शोधन से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।