फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man beaten up after being summoned to the office

Faridabad News: दफ्तर में बुलाकर युवक से मारपीट

Thu, 20 Aug 2026 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten up after being summoned to the office
बल्लभगढ़। तिगांव थाना क्षेत्र में ऑफिस में बुलाकर युवक के साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक की नाक और पसलियों में फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बुढ़ैना निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसका दोस्त सुनील नागर गांव कबूलपुर का रहने वाला है। सुनील ने उसे किसी काम के लिए अपने ऑफिस पर बुलाया था। कुछ समय बाद दो युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने लात-घूंसों और डंडों से उस पर हमला किया। मनोज के अनुसार हमलावरों को उसका दोस्त सुनील नागर जानता था। वारदात के बाद सुनील ने उनमें से एक युवक का नाम हितेश बताया, जो जसाना गांव का रहने वाला और पुलिसकर्मी बताया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed