फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Family members staged a protest by placing the body at the company gate.

Faridabad News: कंपनी के गेट पर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

Thu, 20 Aug 2026 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Family members staged a protest by placing the body at the company gate.
सड़क हादसे में हेल्पर की मौत का मामला
विज्ञापन

कंपनी मालिक और सुपरवाइजर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पर्वतीय कॉलोनी की 60 फीट रोड निवासी कृष की गुरुग्राम में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई थी। बुधवार शाम को परिजनों ने सरूरपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कंपनी के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया।
कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर संजय कॉलोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। मृतक के पिता निरंजन ने बताया कि उनका बेटा कृष सुरूरपुर इंडस्ट्रियल एरिया की गली नंबर-8 स्थित प्रेसवेल टूल एंड कंपोनेंट कंपनी में हेल्पर के तौर पर काम करता था। परिजनों के अनुसार मंगलवार को उसे एक कंटेनर में गुरुग्राम के सेक्टर-10 में माल उतरवाने के लिए चालक के साथ भेजा गया था। परिवार का आरोप है कि कृष का पद हेल्पर का था लेकिन उसे कई बार कंपनी के माल की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए बाहर भेजा जाता था। मंगलवार को माल उतरवाने के बाद कंटेनर ट्रक वापस लौट रहा था। रास्ते में ट्रक एक बड़े वाहन से टकरा गया। हादसे में चालक और उसके पास बैठे कृष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। गुरुग्राम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

निरंजन का आरोप है कि उनके बेटे ने मंगलवार को सुपरवाइजर से गुरुग्राम जाने से मना किया था लेकिन इसके बावजूद उसे ट्रक चालक के साथ भेज दिया गया। उन्होंने कंपनी मालिक और सुपरवाइजर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं और फिलहाल पर्वतीय कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि कंपनी के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। परिजनों को समझाया गया और कंपनी स्टाफ से बातचीत कराई गई। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद मामला शांत हो गया और परिजन शव लेकर घर चले गए। वहीं बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed