{"_id":"6a873876eeec881c0e096b1a","slug":"vrishti-won-the-bronze-medal-in-the-200-meter-race-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77955-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वृष्टि ने 200 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वृष्टि ने 200 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भिवानी में आयोजित एसजीएफआई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग की खिलाड़ी वृष्टि ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। वृष्टि ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच वृष्टि ने 200 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल और जिले का नाम रोशन हुआ है।
वृष्टि की सफलता पर स्कूल के शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों ने खुशी जताई। उन्होंने वृष्टि को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि वृष्टि आने वाले समय में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
इसके साथ ही वृष्टि के माता-पिता ने कहा कि हमें खुशी है वह प्रतियोगिता में अच्छा कर पाई। उन्होंने कहा कि वे प्रतिदिन मैदान पर 4-5 घंटे पसीना बहाती हैं। वहीं पदक जीतने के बाद वृष्टि ने कहा कि वह आगे भी कड़ी मेहनत जारी रखेगी और बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
सूरज कुमार