फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand to make the CBI probe into the Ankita murder case

Dehradun News: अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच सार्वजनिक करने की मांग

Sat, 22 Aug 2026 02:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Demand to make the CBI probe into the Ankita murder case
अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की प्रगति सार्वजनिक करने और जांच में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्यों को जनता के सामने रखने की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता के परिवार को न्याय दिलाना सरकार की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है और मामले में अब किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन


महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि अंकिता केवल उत्तराखंड की बेटी नहीं, बल्कि प्रदेश के हर परिवार की बेटी थी। उन्होंने सवाल उठाया कि सीबीआई जांच की वर्तमान स्थिति क्या है और अब तक कौन-कौन से महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उन्होंने सरकार और जांच एजेंसी से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन

गोगी ने कहा कि यदि जांच के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति अथवा किसी षड्यंत्र से जुड़े नए तथ्य सामने आए हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंकिता के माता-पिता लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं और कांग्रेस इस मुद्दे को न्याय मिलने तक उठाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार के न्याय तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और भरोसे से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच की प्रगति को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आने से गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed