{"_id":"6a88bdd5a02b75d03d063117","slug":"village-head-sits-on-protest-against-waterlogging-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1047859-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जलभराव के खिलाफ धरने पर बैठीं ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जलभराव के खिलाफ धरने पर बैठीं ग्राम प्रधान
Sat, 22 Aug 2026 02:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत सौड़ा सरोली की मुख्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्राम प्रधान कंचन राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शुक्रवार को रायपुर-थानों मुख्य मार्ग पर सेमलवाला खाले के पास धरना प्रदर्शन किया। तीन माह की बेटी को घर पर छोड़कर धरने पर बैठीं ग्राम प्रधान ने कहा कि जलभराव और सिंचाई नहर की सफाई को लेकर लंबे समय से अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, बीते सोमवार को जनता दरबार में जिलाधिकारी को सेमलवाला खाले के कारण होने वाले जलभराव की समस्या से अवगत कराया गया था। जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करना तो दूर, ग्राम प्रधान से संपर्क तक नहीं किया। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को शांतिपूर्ण धरना दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान मुख्य मार्ग पर कीचड़ और मलबा जमा हो जाता है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है और आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं। बारिश के बाद धूप निकलने पर सड़क पर जमा पानी सूखने से धूल-मिट्टी उड़ती है, जिससे राहगीरों के साथ दुकानदारों और आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
धरने के दौरान पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जल्द समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। ग्राम प्रधान ने अधिकारियों को पुनः ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान नहीं होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी।