{"_id":"6b07825e0a1423db7206ec15","slug":"power-of-taking-the-first-step-how-to-overcome-life-biggest-challenges-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन धारा: पहाड़ पर चढ़ना है तो पहला कदम उठाना ही होगा, मुश्किलों से लड़ने का यही है सबसे बड़ा मंत्र","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
जीवन धारा: पहाड़ पर चढ़ना है तो पहला कदम उठाना ही होगा, मुश्किलों से लड़ने का यही है सबसे बड़ा मंत्र
Thu, 26 Nov 2026 06:51 AM IST
शिवम गर्ग
रायन हॉलिडे
रायन हॉलिडे
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 26 Nov 2026 06:51 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
कई बार मुश्किलें उतना नहीं डरातीं, जितना उनके परिणामों की आशंका। ऐसे में सोचते रहने के बजाय पहला कदम उठाना और लगातार प्रयास करते रहना ही रास्ता बनाता है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
जीवन में पहाड़ जैसी मुश्किलें आएं तो घबराएं नहीं
- फोटो :
अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी
विस्तार
जीवन में मुश्किलें आएंगी। कभी हालात हमारे अनुकूल नहीं होंगे, कभी लोग साथ नहीं देंगे और कभी कड़ी मेहनत के बाद भी अच्छे नतीजे नहीं मिलेंगे। ऐसे में यही लगता है कि ये मुश्किलें खत्म हो जाएं और रास्ता आसान हो जाए। पर एक क्षण के लिए सोचिए कि अगर जीवन में हर रास्ता आसान होता, तो क्या हम कभी अपने भीतर छिपी क्षमताओं को पहचान पाते? कई बार जिस कठिनाई से हम बचना चाहते हैं, वही हमें वह सब सिखाती है, जो सुविधा में कभी नहीं सीख पाते। पर्वत को देखिए। वह हमारे रास्ते में खड़ा दिखाई देता है।
हम सोचते हैं कि यह बाधा है, पर उसी पर्वत पर चढ़ने की कोशिश हमें अपनी शक्ति, धैर्य व क्षमता का आभास करवाती है। पर्वत तो अपनी जगह खड़ा है, पर हम बदलते हैं। इसलिए जीवन में सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह नहीं है कि हमारे सामने कितनी कठिनाइयां हैं, बल्कि यह कि हम उनका सामना कैसे करते हैं। मान लीजिए कि परीक्षा में असफल हुए तो खुद को अयोग्य मानने लगते हैं। पर क्या एक असफलता पूरे जीवन का फैसला कर सकती है? बिल्कुल नहीं। किसी समस्या से लड़ने की पहली तैयारी उसे गहराई से समझना है।
जीवन में दो प्रकार की चीजें होती हैं। पहली वे, जिन्हें आप प्रभावित कर सकते हैं। दूसरी वे, जिन्हें आप नियंत्रित नहीं कर सकते। जैसे- दूसरों की राय, बीता हुआ समय व अप्रत्याशित घटनाएं। हम अक्सर अपनी ऊर्जा सबसे ज्यादा दूसरी वाली चीजों पर खर्च कर देते हैं। सोचते रहते हैं कि हालात हमारे अनुकूल क्यों नहीं हैं। पर इन सवालों में उलझे रहने से वर्तमान की समस्याएं हल नहीं होतीं। कई लोग कठिन परिस्थितियों से इतना डर जाते हैं कि अगला कदम उठाने की क्षमता ही खो देते हैं। सोचते हैं कि यदि ऐसा हुआ तो क्या होगा, यदि वैसा हुआ तो क्या होगा। और ऐसा सोचते हुए वे आशंकाओं के जाल में घिरते जाते हैं। इससे निकलने का एकमात्र रास्ता कर्म है।
अगर पहाड़ पर चढ़ना है, तो पहला कदम उठाना ही होगा। जरूरी नहीं कि शुरुआत में ही पूरी चढ़ाई का रास्ता दिखाई दे। कभी-कभी अगला कदम ही पर्याप्त होता है। एक छोटा प्रयास कीजिए, फिर दूसरा। हो सकता है कि पहला प्रयास सफल न हो। तब अपने तरीके को बदलिए। जब सब कुछ अच्छा चल रहा होता है, तब शांत व विनम्र बने रहना अपेक्षाकृत आसान होता है। पर जब हालात विपरीत होते हैं, तब हमारे वास्तविक स्वभाव की परीक्षा होती है। जैसे- क्या निराशा के समय भी दूसरों के प्रति संवेदनशील रह सकते हैं? कठिनाई केवल यह नहीं बताती कि हम कितने मजबूत हैं। वह यह भी बताती है कि हम किस प्रकार के मनुष्य हैं। धैर्य का अर्थ कठिनाई के बावजूद अपने विवेक को जीवित रखना है। जीवन का रास्ता हमेशा सीधा नहीं होता, पर उस रास्ते पर हम कैसे चलेंगे, इसका निर्णय तो हमारा अपना है, और यही कठिनाइयों में रास्ता बनाने की कला भी है। -द ऑब्सटेकल इज द वे के अनूदित अंश