Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Constitution Day 2026: Why Debate Constitutional Reforms After 77 Years in a Changing Era

संविधान दिवस 2026: 77 साल बाद बदलते दौर में क्यों जरूरी है संवैधानिक सुधारों पर विमर्श?

Wed, 25 Nov 2026 02:57 PM IST
Dhananjay Tiwari धनंजय तिवारी
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:57 PM IST
सार
Register For Event

77 Years of Indian Constitution: संविधान के 77 वर्षों बाद बदलते समय में कानूनों की कमियों को दूर करने, धर्म-जाति विवादों से आगे बढ़ने और आर्थिक स्थिति के आधार पर अवसरों को संतुलित करने के लिए संवैधानिक सुधारों पर गंभीर चर्चा की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Constitution Day 2026: Why Debate Constitutional Reforms After 77 Years in a Changing Era
संविधान दिवस 2026 - फोटो : संवाद

विस्तार

Constitution Day 2026 India: तारीख 26 नवंबर 1949, भारतीय संवैधानिक इतिहास का वह महत्वपूर्ण समय जब भारत को स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात राष्ट्र को एक सम्पूर्ण प्रभुत्वसम्पन्न, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए संविधान सभा ने अंतिम रूप से दुनिया का सबसे लंबा, लिखित, और लचीला संविधान अंगीकृत किया। वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदीजी के कार्यकाल में ही प्रथम बार 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। इसके पश्चात से प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस मनाया जा रहा है।

विज्ञापन


संविधान में संशोधन क्यों होते हैं?
हमारे संविधान को अंगीकृत हुए अब तक 77 वर्ष बीत चुके हैं। इन 77 वर्षों में 106 संविधान संशोधन अधिनियम पारित किए जा चुके हैं। संविधान संशोधन की एक प्रमुख प्रक्रिया अनुच्छेद 368 में वर्णित है। इसीलिए यह भी एक प्रमुख कारण है कि हमारा संविधान न तो अत्यधिक कठोर है और न ही अत्यधिक लचीला। यह विचार करना अत्यंत आवश्यक है कि आखिर संविधान में क्यों संशोधन होते हैं? हमारे संविधान में संशोधन इसीलिए होते हैं कि महान भारत राष्ट्र के सभी नागरिकों को समय और परिस्थितियों के अनुरूप सभी प्रकार से उचित न्याय मिले, ताकि वे अपनी प्रगति के साथ-साथ राष्ट्र की प्रगति में अपना-अपना बहुमूल्य योगदान दे सकें।
विज्ञापन



परंतु यह दुर्भाग्य है कि देश के कुछ नागरिक, चाहे वह किसी पद पर आसीन हों या सामान्य व्यक्ति हों, वे लोग सिर्फ संविधान को एक उपकरण या कुंजी की तरह देख रहे हैं, क्योंकि उनका मतलब सिर्फ अपना लाभ सिद्ध करना है। उन्हें पता है कि कैसे संविधान की कमजोरियों का फायदा उठाकर स्वयं को बचाया जा सकता है। संविधान की यही कमजोरियां प्रशासनिक और न्याय व्यवस्था पर प्रश्न उठाती हैं, जिसकी वजह से आपसी टकराव या फिर संघर्ष होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म और जाति की बड़ी चुनौतियां
संविधान अपने नागरिकों को यह विश्वास दिलाता है कि किसी भी नागरिक के साथ केवल धर्म, मूलवंश (नस्ल), जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करेगा (अनुच्छेद 15)। इसी अनुच्छेद को ध्यान से पढ़ने पर पता चलता है कि भारतीय सीमाओं के अंदर तत्कालीन महत्वपूर्ण समस्याएं केवल दो ही हैं। एक धर्म और दूसरी जाति। यही दो मुद्दे सबसे ज्यादा प्रभावी हैं, जो देश की प्रगति में सबसे बाधक बने हुए हैं।


धर्म के नाम पर मंदिर-मस्जिद और जाति के नाम पर संवैधानिक वर्ग विभाजन (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य वर्ग), जिसमें आरक्षण की व्यवस्था है, में असमानताएं शामिल हैं और इनमें विवाद लगातार बना रहता है। इसका फायदा सरकारें, चाहे वह पक्ष की हों या विपक्ष की, आज तक उठा रही हैं- आम जनमानस की तत्कालीन आवश्यक समस्याओं को हल करने के बजाय नेताओं द्वारा मुद्दों को भटकाना और विश्व गुरु बनने की लगातार दुहाई देना एक मनोवैज्ञानिक काम बन गया है। जबकि वास्तविकता विचारों से कहीं कोसों दूर है।
देश के नागरिकों के लिए संविधान में धर्म की स्वतंत्रता (अनुच्छेद 25–28) प्रदान की गई। 

धार्मिक स्वतंत्रता और प्रशासन की चुनौती
यही कारण है कि प्रत्येक नागरिक अपने धर्म को अपने तरीके से आचरण करने, प्रचार करने, और धार्मिक कार्यों के प्रबंधन हेतु स्वतंत्रता प्राप्त है। परंतु फिर भी कुछ प्रसिद्ध लोगों द्वारा देश के एक धार्मिक समुदाय को उकसाना और प्रोत्साहित करना कि ऐसा धार्मिक राष्ट्र बनना चाहिए। यहां सरासर संविधान का अपमान है। यह एक ऐसा मुद्दा है जो राजनेताओं के लिए तो लाभकारी है परंतु प्रशासन के लिए चुनौती है कि कैसे संविधान के मूल्यों की रक्षा की जाए।

संविधान में जातियों का संवैधानिक विभाजन आरक्षण देने के आधार पर किया गया। जिसमें एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य वर्ग शामिल हैं। ऐसा विभाजन समाज के अंतर्गत आने वाली जातियों के दृष्टिकोण से किया गया। अर्थात संविधान भी समाज के पारंपरिक जाति व्यवस्था को बनाए हुए रखा है। उदाहरण के लिए, मान लो इसी संवैधानिक वर्ग विभाजन के अंतर्गत कोई व्यक्ति किसी वर्ग से आता है, लेकिन वह आर्थिक रूप से संपन्न है और देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहा है; इसी के विपरीत कोई व्यक्ति आर्थिक रूप से अक्षम है, उसके पास न तो रोज़गार है और न ही किसी प्रकार का संसाधन जिससे कि वह स्वयं को और अपने परिवार को स्वस्थ जीवन दे सके। 

वर्ग विभाजन और सुधार की जरूरत
यही संवैधानिक वर्ग विभाजन आरक्षण के नाम पर संपन्न व्यक्ति को लगातार आगे बढ़ाता रहता है और आर्थिक रूप से अक्षम व्यक्ति को संघर्षरत बनाए रखता है। भले ही संघर्षरत व्यक्ति की कहानी समाज को प्रेरित करने के लिए सुनाई जाती है जब वह व्यक्ति सफल हो जाता है-यह बिल्कुल सही है, ऐसा होना ही चाहिए-परंतु व्यक्ति ही स्वयं चुनौतियां उत्पन्न नहीं करता, बल्कि संविधान भी ढेरों चुनौतियाँ समय-समय पर देता रहता है। इसीलिए इस संवैधानिक वर्ग विभाजन को या तो पूरी तरह से निष्क्रिय कर देना चाहिए या ऐसे सुधार करने चाहिए जो समाज के प्रत्येक नागरिक को उसके अधिकारों से वंचित न किया जा सके।

आज का युग और आने वाला युग पूंजी का है, इसीलिए व्यक्ति विशेष की पूंजी को आधार बनाकर ही आरक्षण मिलना चाहिए, जिससे संपन्न व्यक्ति भी संतुष्ट रहें और निचले तबके के लोगों को अपना उद्देश्य स्पष्ट हो, ताकि उन लोगों को भी बेहतर और स्वस्थ जीवन मिल सके। इस तरह से समाज आर्थिक रूप से कई चरणों में विभक्त हो जाएगा। जिसका सीधा लाभ तत्कालीन सरकार को मिलेगा और वह समाज के सभी चरणों में आवश्यकता अनुरूप नीतियों और योजनाओं को लागू कर सकेगी। इस प्रकार अधिक आवश्यकता वाले व्यक्ति को अधिक अवसर तथा कम आवश्यकता वाले व्यक्ति को थोड़े कम अवसर प्राप्त होंगे।

आर्थिक आधार और समान अवसर
इस पूरी प्रक्रिया में अवसर सभी को मिलेंगे जिससे संविधान के अनुसार समानता का अधिकार सिद्ध होगा परंतु साथ ही उन वर्गों के लोगों को और अधिक अवसर प्राप्त होंगे जो आर्थिक रूप से पिछड़े होंगे चाहे वह किसी भी धर्म या जाति से संबंधित ही क्यों न हों। ऐसी व्यवस्था किसी भी प्रकार का पक्षपात या भेदभाव नहीं करती बल्कि समाज में आर्थिक रूप से समता स्थापित करती है जो केवल आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि साथ ही व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता भी उसकी प्रगति और राष्ट्र के प्रगति में सहायक होती है।

जिन हालातों में स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात संविधान बनकर तैयार हुआ, वह अत्यंत प्रशंसनीय है, क्योंकि उस समय की सोच व तत्कालीन परिस्थितियों की मांग के अनुसार ही संविधान लिखकर तैयार किया गया होगा; परंतु आज का दौर उस दौर से काफी आगे निकल आया है। आज के दौर में नए परिवर्तनों की आवश्यकता है। आधुनिकता के इस समय को ध्यान में रखते हुए सरकारों और विशेषज्ञों को इस बात पर चर्चा अवश्य करनी चाहिए कि कैसे संविधान के अंदर की क़ानूनी कमियों को दूर किया जाए व कैसे नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की जाए।


------------------

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed