Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   korba gst assistant commissioner anchal giri suspended bribery case

डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड, राज्य कर आयुक्त ने जारी किया आदेश

Sun, 22 Nov 2026 05:38 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 22 Nov 2026 05:38 PM IST
सार
Register For Event

कबाड़ी कारोबारी से 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी द्वारा गिरफ्तार जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर को निलंबित कर दिया गया है। राज्य कर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
korba gst assistant commissioner anchal giri suspended bribery case
जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में वस्तु एवं सेवा कर सहायक आयुक्त आंचल गिरी को रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित किया गया है। उन पर एक कबाड़ी कारोबारी से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शनिवार को उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ राज्य कर आयुक्त ने निलंबन का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, आंचल गिरी द्वारा कर्तव्य के दौरान रिश्वत की मांग गंभीर लापरवाही मानी गई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का पालन नहीं किया। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय राज्य कर संयुक्त आयुक्त, जगदलपुर संभाग रहेगा। उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता भी मिलेगा।
विज्ञापन


रिश्वत की शिकायत और आरोप
कबाड़ी कारोबारी मोहम्मद शौएब रंगरेज ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को उनकी कबाड़ ले जा रही गाड़ी को प्रपत्र होने के बावजूद रोक लिया गया। शौएब ने आरोप लगाया कि अनधिकृत होने के बावजूद आंचल गिरी ने गाड़ी रुकवाई और 3 लाख रुपये के माल पर 10 लाख रुपये का जुर्माना मांगा। अधिकारी ने गाड़ी जब्त करने और कार्रवाई की धमकी दी। मामला निपटाने के लिए पहले 2 लाख रुपये मांगे गए, फिर डेढ़ लाख रुपये पर सहमति बनी, जिसमें 50 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर काटने और शेष रकम घर पहुंचाने की बात तय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहयोगी भी पकड़ाया
रिश्वत की रकम लेने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मौके पर कार्रवाई की। टीम ने जाल बिछाकर अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा, जिसमें रायपुर और जगदलपुर की संयुक्त टीम शामिल थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच में इमरान मेमन की भूमिका भी सामने आई। आरोप है कि वस्तु एवं सेवा कर अधिकारी आंचल गिरी ने रिश्वत की रकम इमरान मेमन के जरिये ली थी। कांकेर के संजयनगर निवासी इमरान मेमन (30) के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed