Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   New Industrial Relations Rules notified: Resolving workers' grievances, recognizing unions made easier

नए औद्योगिक संबंध नियम अधिसूचित: मजदूरों की शिकायतों के समाधान, यूनियन की मान्यता हुई आसान

Sun, 22 Nov 2026 03:15 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 22 Nov 2026 03:15 PM IST
सार
Register For Event

छत्तीसगढ़ सरकार ने औद्योगिक संबंध (छत्तीसगढ़) नियम, 2026 अधिसूचित कर दिए हैं। नई व्यवस्था से श्रमिकों की शिकायतों के निवारण, ट्रेड यूनियनों की मान्यता और श्रमिक प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी होगी।

विज्ञापन
New Industrial Relations Rules notified: Resolving workers' grievances, recognizing unions made easier
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के औद्योगिक संस्थानों में काम करने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए औद्योगिक संबंध (छत्तीसगढ़) नियम, 2026 अधिसूचित कर दिए हैं। इस नई व्यवस्था से राज्य में श्रमिकों की शिकायतों के समाधान, श्रमिक प्रतिनिधियों के चुनाव और ट्रेड यूनियनों की मान्यता से जुड़ी प्रक्रियाएं अधिक सरल और व्यवस्थित हो गई हैं। नए नियम प्रभावी होने के साथ ही राज्य सरकार ने औद्योगिक विवाद, ट्रेड यूनियन और औद्योगिक नियोजन (स्थायी आदेश) से संबंधित तीन पुराने राज्य स्तरीय नियमों को समाप्त कर दिया है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में कामगारों और प्रबंधन के बीच आपसी संबंध अधिक सुदृढ़ तथा पारदर्शी बनेंगे।
विज्ञापन


तीन पुराने नियमों की जगह नई व्यवस्था
नई अधिसूचना के माध्यम से औद्योगिक संबंधों से जुड़े अलग-अलग प्रावधानों को एक नई व्यवस्था में शामिल कर दिया है। इससे पहले इन सभी विषयों के संचालन के लिए अलग-अलग राज्य स्तरीय नियम लागू थे। नए नियमों के प्रभावी होने के बाद औद्योगिक विवादों, ट्रेड यूनियन और स्थायी आदेश से संबंधित पुरानी व्यवस्था की जगह अब 2026 के नए नियम काम करेंगे। इस नई व्यवस्था के जरिये सरकार औद्योगिक संस्थानों में श्रमिकों और नियोक्ताओं के बीच उत्पन्न होने वाले विवादों के समाधान की प्रक्रिया को एक निर्धारित और पारदर्शी ढांचे में संचालित करेगी।
विज्ञापन


कर्मचारियों की शिकायतों का शीघ्र समाधान
नई नियमावली में सरकार ने औद्योगिक संस्थानों के कर्मचारियों की शिकायतों के समाधान को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य श्रमिकों की समस्याओं को सुनने और उनका समयबद्ध निवारण करने के लिए एक व्यवस्थित प्रक्रिया उपलब्ध कराना है। औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को अपने वेतन, कार्यस्थल की स्थितियों, सेवा संबंधी मुद्दों और अन्य समस्याओं को लेकर प्रबंधन के सामने अपनी बात रखने में कई बार कठिनाई होती थी। नई व्यवस्था के तहत सरकार ने शिकायत निवारण से जुड़ी प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेड यूनियनों की मान्यता और चुनाव प्रक्रिया
नए नियमों के अंतर्गत सरकार ने ट्रेड यूनियनों की मान्यता और श्रमिक प्रतिनिधियों के चुनाव से संबंधित प्रावधानों को भी शामिल किया है। औद्योगिक संस्थानों में श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाली यूनियनों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यूनियन की मान्यता और प्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के तहत संचालित करने की व्यवस्था की है। इस कदम से श्रमिकों के प्रतिनिधित्व और प्रबंधन के साथ बातचीत की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित तथा पारदर्शी बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed