Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Prashant Kishor Questions PM Modi on Bihar's Development, Migration and Flood Problems Nitish Setu Patna News

पीएम मोदी के दौरे पर सियासत: प्रशांत किशोर ने नीतीश सेतु का श्रेय किसे दिया, कौन से सवाल प्रधानमंत्री से पूछे?

Sat, 21 Nov 2026 01:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 21 Nov 2026 01:34 PM IST
सार
Register For Event

Bihar Politics: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर राज्य के विकास, पलायन और बाढ़ की समस्या को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में बिहार दूसरे राज्यों की तुलना में पिछड़ता जा रहा है। नीतीश सेतु के श्रेय को लेकर उन्होंने कहा कि इसका पूरा श्रेय नीतीश कुमार को मिलना चाहिए।

विज्ञापन
Prashant Kishor Questions PM Modi on Bihar's Development, Migration and Flood Problems Nitish Setu Patna News
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राज्य के विकास को लेकर केंद्र सरकार से कई सवाल किए हैं। उन्होंने पूछा कि बिहार दूसरे राज्यों के बराबर कब पहुंचेगा, प्रदेश से पलायन कब रुकेगा और बाढ़ की समस्या से लोगों को कब राहत मिलेगी? प्रशांत किशोर ने नीतीश सेतु के उद्घाटन और उसके नामकरण पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को बिहार पर जितना ध्यान देना चाहिए, उतना फोकस नहीं दिखता है। चुनाव के समय प्रधानमंत्री बिहार आते हैं, लेकिन अन्य समय में भी उन्हें राज्य के विकास पर उतनी ही चिंता दिखानी चाहिए।
विज्ञापन


नीतीश सेतु का श्रेय नीतीश कुमार को दिया
प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री का बिहार आना और नीतीश सेतु का उद्घाटन करना अच्छी बात है। पुल के निर्माण का श्रेय किसे मिलना चाहिए, इस पर चल रही चर्चा के बीच उन्होंने कहा कि इस परियोजना का कॉन्ट्रैक्ट 2014 से पहले का है और इसका पूरा श्रेय नीतीश कुमार को मिलना चाहिए। उनके मुताबिक, नीतीश कुमार की प्राथमिकता पुल का निर्माण कराना था, न कि अपने नाम पर उसका नामकरण कराना। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए महत्वपूर्ण कामों में इस सेतु को भी गिना जाना चाहिए।
विज्ञापन

PM Modi in Bihar Live: पीएम मोदी का नीतीश कुमार ने किया स्वागत, खराब मौसम के बीच चॉपर से वैशाली रवाना हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीके बोले- प्रति व्यक्ति आय में बिहार काफी पीछे
बिहार की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने 12 साल के कार्यकाल में बिहार की स्थिति में आए बदलाव का जवाब देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रति व्यक्ति आय, जीडीपी में योगदान और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में बिहार दूसरे राज्यों से पिछड़ रहा है। पीके के मुताबिक, देश की औसत प्रति व्यक्ति आय को 100 रुपये मानें तो बिहार में यह महज 33 रुपये के आसपास है। उन्होंने इसकी तुलना आजादी के समय से करते हुए कहा कि उस दौर में बिहार की प्रति व्यक्ति आय देश की औसत आय के मुकाबले करीब 70 प्रतिशत थी, जबकि लालू प्रसाद यादव के 15 साल के शासन के बाद यह करीब 40 प्रतिशत रह गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा एनडीए सरकार के कार्यकाल में यह अनुपात घटकर 33 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

बिहार के किन आठ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, पीएम मोदी जहां आ रहे, वहां के मौसम का क्या हाल है?


पीएम मोदी से कौन से तीन बड़े सवाल पूछे?
प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री से तीन प्रमुख सवालों का जवाब मांगा। उन्होंने पूछा कि बिहार दूसरे राज्यों की बराबरी कब करेगा, प्रदेश से मजदूरी और रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में होने वाला पलायन कब रुकेगा और बाढ़ से प्रभावित लोगों को स्थायी राहत कब मिलेगी? उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए गुजरात के सूरत, मोरबी और पोरबंदर जैसे शहरों में जाने की मजबूरी कब खत्म होगी।

सात निश्चय लागू करने से नीतीश को मिलता ज्यादा सम्मान
नीतीश सेतु के नामकरण पर अपनी बात रखते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर पुल का नाम रखने के बजाय सरकार उनके सात निश्चय कार्यक्रमों को ईमानदारी से लागू करती तो यह उनके लिए ज्यादा सम्मान की बात होती। उन्होंने कहा कि किसी योजना या परियोजना का नामकरण करने से ज्यादा जरूरी है कि उससे जुड़े विकास के संकल्पों को जमीन पर उतारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed