फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur government school theft students protest road block submersible fan bulb chori

Bihar News : बिहार पुलिस के खिलाफ अब स्कूली बच्चे सड़क पर उतरे; रोड जाम कर बोले- हम चोरों से परेशान

Fri, 21 Aug 2026 12:15 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 12:15 PM IST
सार
Register For Event

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय मध्य विद्यालय महिला शिल्प कला भवन में लगातार तीन दिनों से हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को बनारस बैंक रोड-गोला रोड को जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
muzaffarpur government school theft students protest road block submersible fan bulb chori
प्रदर्शन करते हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में सरकारी स्कूल में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज छात्र-छात्राओं का गुस्सा शुक्रवार को सड़क पर उतर आया। नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक रोड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय महिला शिल्प कला भवन के बच्चों ने स्कूल से बेंच-डेस्क सड़क पर लाकर गोला रोड-बनारस बैंक रोड मार्ग को जाम कर दिया। बच्चों का आरोप है कि स्कूल में पिछले तीन दिनों से लगातार चोरी हो रही है। पहले पंखे और बल्ब चोरी किए गए और अब स्कूल का पीने के पानी का समर्सिबल भी चोर खोलकर ले गए। बच्चों ने कहा कि जब स्कूल में सुरक्षा नहीं है और चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है तो पढ़ाई कैसे होगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई।

तीन दिन से लगातार चोरी, अब समर्सिबल भी ले गए चोर

दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक रोड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय महिला शिल्प कला भवन में लगातार चोरी की घटनाओं से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। बच्चों का कहना है कि पहले स्कूल से पंखे और बल्ब चोरी किए गए। इसके बाद शुक्रवार को चोर स्कूल में लगा पीने के पानी का समर्सिबल भी चोरी कर ले गए। इससे बच्चों के सामने पढ़ाई के साथ पीने के पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है।

विज्ञापन

चोरी की लगातार घटनाओं से नाराज सैकड़ों छात्र-छात्राएं एकजुट होकर सड़क पर उतर आए। बच्चों ने स्कूल से बेंच-डेस्क लाकर सड़क पर रख दिए और रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप में घंटों सड़क पर डटे रहे बच्चे

प्रदर्शन के दौरान तेज धूप के बावजूद छोटे-छोटे बच्चे घंटों सड़क पर खड़े रहे। सड़क जाम होने से बनारस बैंक चौक के आसपास वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बच्चों का साफ कहना था कि जब तक स्कूल में चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लगती, वे वापस स्कूल नहीं जाएंगे। स्कूल की छात्राओं ने आरोप लगाया कि स्कूल खुलने से पहले और छुट्टी होने के बाद अक्सर कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। बच्चों को आशंका है कि इन्हीं लोगों की वजह से स्कूल में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं।

'पहले पंखे चोरी हुए, अब समर्सिबल भी ले गए'

स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश रंजन ने बताया कि विद्यालय में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पहले स्कूल से पंखे खोलकर ले जाए गए थे। इस संबंध में स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई थी। अब शुक्रवार को स्कूल का समर्सिबल भी चोरी कर लिया गया है। इससे बच्चों के पढ़ने के साथ-साथ पीने के पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। प्रधानाचार्य ने कहा कि चोरी की घटनाओं से नाराज होकर बच्चों ने विरोध प्रदर्शन किया है। बच्चों की मांग है कि स्कूल में चोरी की घटनाएं रुकें और उनका पठन-पाठन प्रभावित न हो। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल परिसर के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे विद्यालय के संचालन में परेशानी होती है। इस बारे में भी पुलिस को पहले जानकारी दी गई थी।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच में जुटी

बच्चों के सड़क जाम करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चों और स्कूल प्रबंधन से पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस स्कूल में हुई चोरी की घटनाओं की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।


बच्चों का कहना है कि स्कूल में लगातार हो रही चोरी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में उनकी मांग है कि स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और चोरी की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि वे दोबारा बिना किसी डर के स्कूल जाकर पढ़ाई कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed