{"_id":"6a87ff5c8686159d2c07cc2a","slug":"cm-mohan-yadav-takes-big-action-csp-neha-pachisia-suspended-strict-action-ordered-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोरी मामले में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: CSP नेहा पच्चीसिया निलंबित, सख्त कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वतखोरी मामले में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: CSP नेहा पच्चीसिया निलंबित, सख्त कार्रवाई के निर्देश
Fri, 21 Aug 2026 01:03 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:03 PM IST
कटनी में सामने आए गंभीर मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित CSP नेहा पच्चीसिया के निलंबन के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में लापरवाही, दबाव या पद के दुरुपयोग को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
फोटो में सीएम मोहन यादव व सीएसपी नेहा पच्चीसिया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सख्त रूख अपनाते हुए कटनी जिले की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को निलंबित कर दिया है। नेहा पच्चीसिया पर जमीन के 1.07 करोड़ रुपये के सौदे में कथित गड़बड़ी के आरोपों लगे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम ने कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित सीएसपी के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद के दुरुपयोग को स्वीकार नहीं किया जाएगा। निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन पर दर्ज हुई थी एफआईआर
कटनी के कुठला थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 61, 198, 199, 308(7) और 318(4) के तहत नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापत्रे और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ गुरुवार प्रकरण दर्ज किया था। शिकायतकर्ता आकाश उर्फ रमेश लोधी का आरोप है कि उनके पिता रमेश लोधी पर दबाव बनाकर ग्राम कन्हवारा की जमीन की रजिस्ट्री 15 अप्रैल 2026 को मारूफ अहमद हनफी के नाम करा दी गई। वहीं, शिकायत के मुताबिक जमीन का सौदा 1.07 करोड़ रुपये में तय हुआ था, लेकिन रजिस्ट्री 18.20 लाख रुपये में कराई गई। आरोप है कि 15 लाख रुपये का चेक और 3.20 लाख रुपये नकद दिए गए, जबकि बाकी की राशि का भुगतान नहीं किया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि रमेश लोधी के जेल में रहने के दौरान खरीदार के पक्ष में जमीन का नामांतरण भी करा दिया गया।
ये भी पढ़ें- कटनी CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन पर FIR, 1.07 करोड़ की जमीन के सौदे में गड़बड़ी के आरोप
शिकायत में सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर यह आरोप भी लगाया गया है कि उन्होंने रमेश लोधी को दो दिन तक अपने घर पर रखा और सरकारी वाहन से रजिस्ट्री कार्यालय ले जाया गया। पुलिस ने इन आरोपों की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। हालांकि आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। अब इस पूरे मामले में पुलिस की जांच का सबसे अहम पहलू 15 अप्रैल 2026 को मारूफ अहमद हनफी के खाते में पहुंचे 15 लाख रुपये का बैंक ट्रांजेक्शन माना जा रहा है। जांच एजेंसी बैंक स्टेटमेंट, भुगतान के दस्तावेज, नामांतरण की प्रक्रिया और रजिस्ट्री से जुड़े रिकॉर्ड खंगालकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल करेगी।
बता दें कि, इससे पहले नेहा पच्चीसिया पहले भी दो मामलों को लेकर चर्चा में रही हैं। जुलाई में एक ट्रांसपोर्टर ने वाहन चेकिंग के दौरान 30 हजार रुपये की कथित वसूली का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर तीन थानों का प्रभार वापस ले लिया गया था। वहीं, कुठला थाना क्षेत्र के एक हत्या मामले में समय पर चालान पेश नहीं होने से आरोपी को डिफॉल्ट जमानत मिलने के मामले में भी उनकी भूमिका की जांच चल रही है। इन दोनों मामलों की जांच जबलपुर स्थानांतरित कर ASP अनु बेनीवाल को सौंपी गई थी फिलहाल जमीन सौदे से जुड़े इस मामले में पुलिस का कहना है कि एफआईआर जांच की शुरुआत है। दस्तावेजी साक्ष्य, बैंक लेन-देन और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीएम ने कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित सीएसपी के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद के दुरुपयोग को स्वीकार नहीं किया जाएगा। निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित CSP के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद के… — Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 21, 2026