फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   danapur double murder bihar police constable kills sister with service revolver then commits suicide

बिहार: दो गोलियों की आवाज और खत्म हो गई दो जिंदगियां! सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद की जान ली

Wed, 23 Sep 2026 07:33 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दानापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दानापुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 23 Sep 2026 07:33 AM IST
सार
Register For Event

दानापुर के नासरीगंज स्थित मिथिला कॉलोनी में मंगलवार शाम डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। बिहार पुलिस के सिपाही ओमचंद्र ने कथित तौर पर आपसी विवाद के बाद अपनी बहन पार्वती कुमारी को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
danapur double murder bihar police constable kills sister with service revolver then commits suicide
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना से सटे दानापुर में मंगलवार शाम डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई। नासरीगंज स्थित मिथिला कॉलोनी में बिहार पुलिस के एक सिपाही ने कथित तौर पर आपसी विवाद के बाद अपनी बहन की सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद सिपाही ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान ओमचंद्र और उसकी बहन पार्वती कुमारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

करीब एक साल से किराये के मकान में रह रहे थे भाई-बहन

जानकारी के अनुसार, ओमचंद्र और पार्वती मूल रूप से भागलपुर के रहने वाले थे। दोनों अपने एक भाई और बहन के साथ दानापुर की मिथिला कॉलोनी में ब्रजेश सिंह के मकान की तीसरी मंजिल पर करीब एक साल से किराये पर रह रहे थे। ओमचंद्र को अनुकंपा के आधार पर बिहार पुलिस में नौकरी मिली थी। वह मोतिहारी जिले में सिपाही के पद पर तैनात था और समय-समय पर दानापुर स्थित अपने घर आता था। उसका छोटा भाई अरुण फ्लिपकार्ट में काम करता है।

विज्ञापन

घर में नहीं था छोटा भाई, बहन गई थी कोचिंग

बताया जाता है कि मंगलवार को ओमचंद्र घर आया हुआ था। घटना के समय उसका छोटा भाई अरुण काम पर गया था, जबकि पार्वती कुमारी कोचिंग गई थी। शाम करीब सात बजे मकान के अंदर से लगातार दो गोलियों की आवाज सुनाई दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। पड़ोसी जब घर के अंदर पहुंचे तो दोनों भाई-बहन फर्श पर मृत पड़े मिले। इसके बाद पुलिस और मकान मालिक को घटना की सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से सर्विस रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से ओमचंद्र की सर्विस रिवॉल्वर, एक खोखा और विभाग की ओर से मिले अन्य कारतूस बरामद किए हैं।

दो साल पहले हुई थी पार्वती की शादी

स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्वती कुमारी की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। हालांकि, वह ससुराल में नहीं रहकर अपने भाई के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार, पार्वती मानसिक रूप से परेशान थी। आसपास के दुकानदारों से उधार को लेकर भी उसका विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि इन्हीं परिस्थितियों को लेकर ओमचंद्र भी तनाव में रहता था।

आपसी विवाद के बाद वारदात की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि मंगलवार शाम दोनों भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद ओमचंद्र ने कथित तौर पर अपनी बहन को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह क्या थी, इसका स्पष्ट पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए दोनों शव

सिटी एसपी पश्चिमी साकेत कुमार ने बताया कि ओमचंद्र मोतिहारी में बिहार पुलिस के सिपाही के पद पर तैनात था। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की बात सामने आई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed