फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:30 PM IST
खास बातें
Register For Event

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 23 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:02 PM, 23-Sep-2026

बिहार: पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति को गोली मारी, अपार्टमेंट के ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने की फायरिंग

पटना के बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम में दो अपराधियों ने अपार्टमेंट के ऑफिस में बैठे पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव पर चार-पांच राउंड फायरिंग की। गोली लगने से घायल अनिल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात CCTV में कैद हुई।

और पढ़ें
08:28 PM, 23-Sep-2026

जमुई नाबालिग प्रकरण: आरोपी हरेराम यादव को वकील ने जड़ा थप्पड़, पेशी के लिए आया था; पैरवी से भी किया गया इनकार

जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी के आरोपी हरेराम यादव को कोर्ट में पेश किया गया। बाहर निकलते समय अधिवक्ता ने उसे थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने स्थिति संभाली। जिला विधिज्ञ संघ ने आरोपितों की पैरवी से इनकार किया।

 

और पढ़ें
विज्ञापन
08:19 PM, 23-Sep-2026

बिहार: जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां पसरा मातम: बेटे-बेटी के सामने हाइवा ने मां को कुचला; मौके पर मौत

छपरा के अमनौर में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार सीमा मिश्रा की मौत हो गई। हादसे के वक्त उनके बेटा-बेटी भी साथ थे। दोनों घायल हैं। पुलिस ने हाइवा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
08:14 PM, 23-Sep-2026

मुजफ्फरपुर में महिला से जबरन संबंध बनाने का आरोप: विरोध पर पति से मारपीट और गला दबाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में महिला ने संजीव पटेल पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और करीब एक साल तक जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया। घर में घुसकर जबरदस्ती की कोशिश और पति से मारपीट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

और पढ़ें
07:40 PM, 23-Sep-2026

बिहार: मचान के नीचे मिले खून के धब्बे और जले अवशेष, युवक के लापता होने से हत्या की आशंका; पुलिस पहुंची

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज दियारा में मचान के नीचे खून के धब्बे और जले अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। दो दिन से लापता मोहन सहनी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस एफएसएल जांच और छापेमारी की तैयारी कर रही है।

और पढ़ें
07:36 PM, 23-Sep-2026

बिहार: सीतामढ़ी में खाद विक्रेताओं का विरोध, खरीद-बिक्री दर में अंतर से नाराज; उठाव रोकने की चेतावनी

सीतामढ़ी में खाद की खरीद और सरकारी बिक्री दर के अंतर से खुदरा विक्रेता नाराज हैं। बथनाहा और रीगा के विक्रेताओं ने खाद उठाव रोकने की चेतावनी दी है। उन्होंने एफओआर व्यवस्था, टैगिंग खत्म करने और उचित मार्जिन की मांग की है।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:30 PM, 23-Sep-2026

बिहार: मेडिकल जांच में शुक्राणु न मिलना दुष्कर्म न होने का सबूत नहीं, हाईकोर्ट ने सजा रखी कायम

न्यायालय ने दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि उक्त जांच अधिकारी के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर तीन महीने में रिपोर्ट अदालत को सौंपें। इसके अतिरिक्त बिहार पीड़ित मुआवजा योजना के तहत पीड़िता को 30 दिनों के भीतर 6 लाख रुपये की सहायता राशि देने का आदेश दिया गया है। और पढ़ें
07:28 PM, 23-Sep-2026

बिहार: जिस आंगन में लौटने का था इंतजार, वहां तिरंगे में पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर; गांव में मातम

सारण के कुआरी गांव निवासी जीआरईएफ हवलदार रामेश्वर राम की हरिद्वार में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुधवार को तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद नारायणी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

 

और पढ़ें
07:13 PM, 23-Sep-2026

परीक्षा के बड़े 'खिलाड़ी' पकड़ाए: एईडीओ और दरोगा भर्ती में कैसे किया खेल? जानें सतीश-बिरेंद्र के बारे में

BPSC-BPSSC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा को लेकर राज्य में खूब हंगामा मचा था, क्योंकि यह भी कदाचार की भेंट चढ़ गई थी। अब कदाचार के उस खेल का बड़ा खिलाड़ी पटना में दबोचा गया है। इतना ही नहीं दरोगा भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग का खुलासा हुआ है। आइये जानते हैं पूरा खेल? और पढ़ें
06:50 PM, 23-Sep-2026

बिहार: तेजस्वी ने बिहार-बंगाल में फिर चुनाव करवाने की मांग क्यों की, चुनाव आयोग मोदी सरकार पर क्या आरोप लगाया?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने फिर से बिहार और बंगाल में चुनाव कराने की मांग कर दी। आइये जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा? और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed