Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Sitamarhi Block Pramukh Afzal Alam Disproportionate Assets EOU Raid

बिहार: प्रखंड प्रमुख मासिक भत्ता 10 हजार, ईओयू छापे में मिली करोड़ों की अचल संपत्ति

Fri, 20 Nov 2026 04:50 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Fri, 20 Nov 2026 04:50 PM IST
सार
Register For Event

बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख मोहम्मद अफजल आलम के चार ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। कार्रवाई में 30 लाख रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये के गहने मिले हैं। जांच एजेंसी ने पांच साल में 14 अचल संपत्तियां खरीदने के दस्तावेज भी बरामद किए हैं। प्राथमिक जांच में उनकी ज्ञात आय से करीब 1.25 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति होने का आरोप है।

विज्ञापन
Bihar Sitamarhi Block Pramukh Afzal Alam Disproportionate Assets EOU Raid
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख मोहम्मद अफजल आलम के चार ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। पंचायत समिति सदस्य के रूप में हर महीने महज 10 हजार रुपये का भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के ठिकानों से अधिकारियों ने 30 लाख रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये के गहने बरामद किए। जांच के दौरान अधिकारियों ने पिछले पांच वर्षों में खरीदी गई 14 अचल संपत्तियों के दस्तावेज भी हासिल किए हैं। प्राथमिक जांच के आधार पर आर्थिक अपराध इकाई ने मोहम्मद अफजल आलम के खिलाफ अपनी वैध आय से करीब 1.25 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से लगभग 259.94 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन


अचल संपत्ति और बैंक खातों के दस्तावेज
जांच दल को प्रखंड प्रमुख के ठिकानों की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी के अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। अधिकारियों ने विभिन्न बैंकों के 12 खातों से जुड़े कागजात और भारतीय जीवन बीमा निगम की आठ पॉलिसियों के दस्तावेज जब्त किए हैं। जब्त दस्तावेज में मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर खरीदी गई 104 डिसमिल जमीन के कागजात भी शामिल हैं। इस जमीन का निबंधन मूल्य ही चार करोड़ रुपये है। अधिकारियों के मुताबिक शेष जमीन का मूल्य भी करोड़ों रुपये में होने की संभावना है, जिसका आकलन और सत्यापन अधिकारी अभी कर रहे हैं। जांच अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज की पूरी जांच के बाद संपत्ति के इस आंकड़े में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


चार अलग स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई
आर्थिक अपराध इकाई की उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की चार टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीमों ने बाजपट्टी स्थित प्रखंड प्रमुख के पैतृक और निजी मकान, उनके सरकारी कार्यालय तथा मुजफ्फरपुर के औराई स्थित निजी आवास पर एकसाथ धावा बोला। अधिकारियों ने सभी वित्तीय लेन-देन से संबंधित अभिलेखों को अपने पास रखकर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल में बना ली करोड़ों की संपत्ति
जांच एजेंसी के अनुसार मोहम्मद अफजल आलम ने दिसंबर, 2021 में पंचायत समिति सदस्य चुने जाने के बाद बाजपट्टी के प्रखंड प्रमुख का पद संभाला था। पंचायत समिति सदस्य के रूप में उन्हें केवल 10 हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता मिलता है। इसके बावजूद महज पांच वर्षों में ही उन्होंने करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्ति खड़ी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed