Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger Farmer Murder Old Enmity 2021 Kidnapping Case

बिहार: मुंगेर में पुरानी रंजिश में किसान की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी जेल से छूटे थे, रंजिश में ली जान

Fri, 20 Nov 2026 03:42 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Fri, 20 Nov 2026 03:42 PM IST
सार
Register For Event

मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र के लोहची नाकी गांव में 50 वर्षीय किसान रंगलाल मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उनका शव धान के खेत में मिला। परिजनों ने 2021 में बेटे के अपहरण के मामले में जेल गए तीन लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Munger Farmer Murder Old Enmity 2021 Kidnapping Case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामपुर थाना क्षेत्र के लोहची नाकी गांव में शुक्रवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने 50 वर्षीय किसान रंगलाल मंडल की लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। हमलावरों ने किसान के दोनों हाथ-पैर तोड़ दिए और सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


धान के खेत में मिला किसान का शव
रंगलाल मंडल शुक्रवार सुबह करीब चार बजे घर से शौच के लिए निकले थे। करीब पांच बजे जब उनकी पत्नी पूनम देवी सोकर उठीं, तो उन्होंने पति को घर में नहीं पाया। काफी समय बीत जाने पर भी जब रंगलाल वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को अनहोनी की चिंता होने लगी। सुबह करीब छह बजे परिजनों को ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव से आधा किलोमीटर दूर धान के खेत में शव पड़ा है। स्वजन तुरंत मौके पर पहुंचे तो शव रंगलाल का ही था। वहां खून बिखरा था और शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे। परिजन उन्हें तुरंत बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप
मृतक के भाई साजन कुमार मंडल ने बताया कि इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश है। वर्ष 2021 में रंगलाल के मंझले बेटे सचिन कुमार का फिरौती के लिए अपहरण हुआ था। उस दौरान गोतिया नीतीश कुमार, नीरज कुमार और सन्नी कुमार पर रुपये मांगने के लिए अपहरण करने का आरोप लगा था। रंगलाल की शिकायत पर शामपुर थाना पुलिस ने 24 घंटे में सचिन को बरामद कर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपियों के छह महीने पहले जेल से छूटने के बाद से वे बदला लेने की ताक में थे। परिजनों का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर किसान की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
हवेली खड़गपुर के डीएसपी अभय कुमार और शामपुर थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए विशेष जांच टीम को बुलाया। डीएसपी अभय कुमार ने बताया कि किसान के दोनों हाथ-पैर टूटे थे और सिर पर भी गंभीर चोट के निशान थे। परिजनों द्वारा बेटे के पूर्व अपहरण और पड़ोसियों से रंजिश की जानकारी दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed