फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: गौचर में बंद मकान में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

अमन मैथानी Updated Fri, 21 Aug 2026 10:29 PM IST

कर्णप्रयाग। कोतवाली पुलिस ने गौचर क्षेत्र में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए दो जोड़ी धातु के जेवरात, सूटकेस और जैकेट बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 6 (निकट केशवाइस स्कूल, गौचर) निवासी सत्यपाल सिंह चौधरी ने 20 अगस्त को कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि वह अपना इलाज कराने देहरादून गए हुए थे। वापस लौटने पर देखा कि अज्ञात चोरों ने घर का ताला और अलमारी तोड़कर जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेद्र सिंह राणा ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सुरागकशी और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने शुक्रवार (21 अगस्त) सुबह करीब 7:30 बजे गौचर-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग से आरोपी उम्मेद सिंह भंडारी (35 वर्ष) पुत्र स्व. दलबीर सिंह भंडारी, निवासी ग्राम कंडारा (कर्णप्रयाग) को गिरफ्तार कर लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें