फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   gurdeep-singh-punjab-youth-shot-dead-new-york-pizza-delivery-crimes-against-indians-rise

US में बढ़े भारतीयों पर हमले: कारोबारी के बाद अब भारतीय युवक की हत्या, न्यूयॉर्क में करते थे पिज्जा डिलीवरी

Sun, 23 Aug 2026 02:34 PM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 23 Aug 2026 02:34 PM IST
सार
Register For Event

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में पिज्जा डिलीवरी का काम करने वाले 27 वर्षीय गुरदीप सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस को शुक्रवार रात घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके से गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मामले में अभी किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
gurdeep-singh-punjab-youth-shot-dead-new-york-pizza-delivery-crimes-against-indians-rise
अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ हिंसक घटनाओं के बीच न्यूयॉर्क शहर में पिज्जा डिलीवरी का काम करने वाले 27 वर्षीय पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पंजाब के रहने वाले गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद पंजाब स्थित उनके परिवार में मातम पसरा है। परिवार ने गुरदीप का शव भारत लाने और हमलावर की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:58 बजे ब्रुकलिन इलाके में हुई। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) को 899 क्रिसेंट स्ट्रीट के पास एक व्यक्ति के कई गोलियां लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरदीप सिंह को घायल अवस्था में पाया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया
आपातकालीन चिकित्सा सेवा की मदद से गुरदीप को वन ब्रुकलिन हेल्थ-ब्रुकडेल हॉस्पिटल मेडिकल सेंटर ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभी तक इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि घटना के पीछे लूट की कोशिश हो सकती है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हमले की सही वजह स्पष्ट होगी।

परिवार ने बताया- बेहतर भविष्य के लिए गया था अमेरिका
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, गुरदीप सिंह पंजाब के बेगोवाल इलाके के रहने वाले थे। उनके परिवार के अनुसार, वह करीब 13 साल पहले अमेरिका गया था। विदेश जाने के लिए परिवार ने कर्ज लिया था। गुरदीप का उद्देश्य अमेरिका में मेहनत करके कमाई करना और अपने माता-पिता के लिए बेहतर भविष्य बनाना था।

परिवार के मुताबिक, अमेरिका पहुंचने के बाद गुरदीप ने कई तरह की मुश्किलों का सामना किया, लेकिन उसने मेहनत जारी रखी। पिज्जा डिलीवरी का काम करके वह अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रहा था। परिजनों ने भारत सरकार से शव को जल्द पंजाब लाने में मदद करने की अपील की है।

टेनेसी में भी गुजराती कारोबारी की हत्या
गुरदीप सिंह की हत्या ऐसे समय हुई है जब अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों से जुड़ी गोलीबारी की कुछ अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं। हाल में टेनेसी के जैक्सन में 56 वर्षीय गुजराती कारोबारी सुरेश पटेल की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के अनुसार, रिजक्रेस्ट रोड स्थित एक स्टोर में हथियारबंद आरोपी ने नकदी मांगी थी। पैसे लेने के बाद उसने दुकान में कई गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली सुरेश पटेल को लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उनकी 19 वर्षीय बेटी भी वहां मौजूद थी, लेकिन वह सुरक्षित बच गई।


भारतीयों के खिलाफ बढ़े हिंसा के मामले
गोलीबारी के दौरान दुकान का 70 वर्षीय कर्मचारी भी गिरकर घायल हो गया था। उसकी कलाई में फ्रैक्चर हुआ। आरोपी सफेद सेडान कार से फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। न्यूयॉर्क में गुरदीप सिंह की हत्या और टेनेसी में सुरेश पटेल की मौत ने अमेरिका में छोटे कारोबार और डिलीवरी जैसे काम करने वाले भारतीय मूल के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। दोनों मामलों की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed