{"_id":"6a8834f75fed9ce8f603e72e","slug":"video-video-emerges-of-attempt-to-run-over-forest-worker-with-a-jcb-he-saved-his-life-by-jumping-aside-2026-08-21-1787311351","type":"video","status":"publish","title_hn":"वनकर्मी पर जेसीबी चढ़ाने के प्रयास का आया वीडियो सामने, कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनकर्मी पर जेसीबी चढ़ाने के प्रयास का आया वीडियो सामने, कूद कर बचाई जान
नारनौल। बायल पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध खनन माफियाओं ने एक वनकर्मी को जान से मारने का प्रयास किया। जेसीबी चालक ने पीछा कर रहे वनकर्मी की बाइक पर जेसीबी चढ़ा दी। गनीमत रही कि वनकर्मी चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
वन विभाग को शुक्रवार सुबह बायल क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद वन रक्षक सिकंदर, संजय और मोहन जेसीबी का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान जेसीबी चालक ने बीच रास्ते में उन्हें रोकने और बाइक पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।