सीएमओ कार्यालय परिसर में सोमवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 21 दिव्यांगों की जांच की गई और उसके बाद उनका प्रमाण पत्र बनाया गया। शिविर में कुल 40 दिव्यांग पहुंचे थे। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने एक- एक कर दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच की। जिसमे से कुल 21 लोग प्रमाण पत्र के लिए पात्र पाए गए। अन्य दिव्यांगों को प्रमाण पत्र के कमी के कारण वापस भेज दिया और उन्हे दूसरे दिन आने को कहा गया। सीएमओं डॉ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि कुल 40 दिव्यांग शिविर में आए थे। एक- एक कर दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच हुई। जिसमे से 21 लोगों को प्रमाण पत्र के लिए पात्र पाया गया। इस दौरान सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग व उनके परिजनों की भीड़ लगी रही।