फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

IND vs SL Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू, भारत आठ विकेट पर 475 के पार; ध्रुव जुरेल शतक के करीब

Mon, 24 Aug 2026 04:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Aug 2026 04:31 PM IST
खास बातें
Register For Event

Live Cricket Score Today IND vs SL 2nd Test Day 2 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने सीरीज में पहले ही 1-0 की बढ़त बना रखी है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। फिलहाल भारत की पहली पारी जारी है।

विज्ञापन
IND vs SL Test Live Score: India vs Sri Lanka 2nd Test Day 2 Match Scorecard Ball by Ball Updates
ध्रुव जुरेल शतक के करीब हैं - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

04:25 PM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू

तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने आठ विकेट पर 475 से ज्यादा बना लिए हैं। फिलहाल ध्रुव जुरेल अपने दूसरे टेस्ट शतक के करीब हैं।
04:14 PM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: थोड़ी देर में शुरू होगा खेल

खेल भारतीय समयानुसार शाम 4:22 बजे फिर शुरू होगा और रोशनी और मौसम ने साथ दिया तो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। आज करीब 30 और ओवर कराने की कोशिश की जाएगी। आज के गंवाए हुए समय की भरपाई के लिए टेस्ट के बाकी दिनों में खेल 15 मिनट पहले शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
03:58 PM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: बारिश रुकी

कोलंबो में फिलहाल बारिश रुक चुकी है। कवर्स भी हटा लिए गए हैं। फिलहाल ग्राउंड स्टाफ मैदान को तैयार करने में जुटे हुए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 475 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 95 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, सिराज खाता नहीं खोल सके हैं। 
02:15 PM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: बारिश ने रोका खेल

काले बादल ने ध्रुव जुरेल के शतक लगाने में खलल डाला है। कोलंबो के सिंहलीज मैदान के ऊपर काले बादल मंडरा रहे हैं। इस वजह से मैदान को फिलहाल ढक दिया गया और खेल को रोक कर समय से पहले चायकाल की घोषणा की गई। इसके कुछ देर बाद तेज बारिश भी शुरू हो गई। टीम इंडिया ने अब तक अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट गंवाकर 475 रन बना लिए हैं। फिलहाल ध्रुव जुरेल 155 गेंद में नौ चौके की मदद से 95 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ सिराज खाता खोले बिना क्रीज पर हैं। भारत ने आज पांच विकेट पर 300 रन से आगे खेलना शुरू किया था और अब तक 175 रन बनाने में तीन और विकेट गंवा दिए। सारांश जैन छह रन, ऋषभ पंत 63 रन और मानव सुथार 18 रन बनाकर आउट हुए।
01:47 PM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: सुथार पवेलियन लौटे

भारत को 458 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। मानव सुथार को प्रभात जयसूर्या ने विकेटकीपर डिकवेला के हाथों कैच कराया। वह 51 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल मोहम्मद सिराज बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वहीं, ध्रुव जुरेल 79 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने आज तीन विकेट गंवाए हैं। सुथार से पहले सारांश जैन छह रन और ऋषभ पंत 63 रन बनाकर आउट हुए थे।
01:21 PM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत 440 के पार

भारत ने सात विकेट पर 447 रन बना लिए हैं। फिलहाल मानव सुथार 12 रन और ध्रुव जुरेल 74 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 25+ रन की साझेदारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:45 PM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत को सातवां झटका

दूसरे सत्र की पहली ही गेंद पर भारत को एक और झटका लगा। केशारा नुवांथा लंच के ठीक बाद गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने ऋषभ पंत को उदारा के हाथों कैच कराया। पंत बड़े शॉट के लिए गए और कैच थमा बैठे। वह 89 गेंद पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ 112 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल जुरेल और मानव सुथार क्रीज पर हैं।
12:03 PM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: लंच ब्रेक

दूसरे दिन लंच ब्रेक तक भारत ने छह विकेट पर 419 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत 63 रन और ध्रुव जुरेल 59 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को दूसरे दिन एकमात्र झटका सारांश जैन के रूप में लगा। उन्हें असिथा फर्नांडो ने आउट किया। सारांश छह रन बना सके। 
11:53 AM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: पंत-जुरेल के अर्धशतक

पंत ने टेस्ट करियर का 21वां तो जुरेल ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। दोनों के बीच 90 से ज्यादा रन की साझेदारी भी हो चुकी है। रविवार को चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट होने वाले पंत ने आज दिखाया कि दर्द के आगे जीत है। वह सारांश जैन के आउट होने के बाद आज बल्लेबाजी के लिए आए और श्रीलंका के गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं किया है। भारत ने छह विकेट पर 403 रन बना लिए हैं। 
11:31 AM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: पंत और जुरेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

भारत ने छह विकेट पर 384 रन बना लिए हैं। फिलहाल ध्रुव जुरेल 43 रन और ऋषभ पंत 44 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 77 रन की साझेदारी हो चुकी है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed