आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने कहाकि अमेरिका ने 18 प्रतिशत टैक्स लगाया है। वहां से जो सामान आएगा उस पर टैक्स लगेगा, लेकिन यहां से जो सामान जाएगा उस पर टैक्स नही है, अमेरिका अपनी मनमानी कर रहा है लेकिन केंद्र सरकार इस चुप्पी साधे हुए है। इसके साथ ही सीएम कहते है कि बेटिया बेखौफ होकर सडकों पर निकल रही है, लेकिन उनका बयान इससे इतर है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। वे जूनियर हाईस्कूल में संवैधानिक अधिकार बचाओं भाईचारा बनाओ रैली को संबोधित कर रहे थे।