फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सीएम भगवंत मान का केंद्र पर प्रहार, “कान बंद कर लो” बालियान से बोले

Pratyush Sharma Updated Mon, 30 Mar 2026 12:01 AM IST

मेरठ। महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण पर सकौती स्थित हितकारी किसान इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंच से बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। 23 मिनट के अपने संबोधन में उन्होंने अधिकांश भाषण केंद्र सरकार पर दिया। भगवंत मान ने हल्के अंदाज में कहा, “बालियान जी कुछ देर के लिए कान बंद कर लो,” जिस पर मंच पर मौजूद संजीव बालियान मुस्कुराते नजर आए। जवाब में बालियान ने भी कहा कि “आप सब बोलो, मैं कुछ नहीं कहूंगा,” जिससे माहौल में हल्की सहजता भी देखने को मिली। भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की कार्यशैली के कारण आम जनता पर आर्थिक और सामाजिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। आरोप लगाया कि किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मान ने कहा कि राज्यों के अधिकारों में लगातार हस्तक्षेप किया जा रहा है, जो देश के संघीय ढांचे के लिए उचित नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाए और राज्यों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन देश की आबादी 9500 है उनमें दौरा किया जा रहा है, 9500 में क्या रखा है, 140 करोड़ के साथ रहो। कहा कि हमें भी तो बता दो कहां घूमने जा रहे हो, हम भी एक प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। कहा कि कहते थे विश्वगुरु बनना है, लेकिन विश्व चेले बन गए। दूसरों के कहने पर कभी अमेरिका से तेल खरीदिए कभी रूस से तेल खरीदिए। मजाकिया अंदाज में संजीव बालियान का नाम लेकर कहा कि बालियान जी बोल रहे मैं नहीं डरता। कहा कि आज तो समाज के साथ बैठे हो, सच बोल दो। उन्होंने अधिकांश भाषण शायरी भरे लहजे में दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें