Rohullah Mehdi: ड्रग केस में गिरफ्तार हुआ यह अभिनेता, शाहिद कपूर के साथ कर चुका है काम; पुलिस ने शुरू की जांच
Rohullah Mehdi Arrested In Drug Trafficking Case: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘देवा’ में काम करने वाले रूहुल्लाह मेहदी को ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली थी कि अभिनेता रोहुल्लाह मेहदी ड्रग तस्करी के लिए दहिसर चेक नाका आ रहा है। एएनआई की खबर के मुताबिक मुंबई के काशिमीरा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र कांबले ने एक टीम बनाई, इसके बाद निगरानी और जांच शुरू की।
कितने ड्रग्स के साथ अभिनेता काे पकड़ा गया?
मीरा-भायंदर पुलिस के मुताबिक भी रूहुल्लाह मेहदी और उसके साथी को 28 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जब इस अभिनेता को पकड़ा तो कैमरे के सामने यह अपना चेहरा छिपाता नजर आया।
#WATCH | Thane, Maharashtra: Rohullah Mehdi, who worked alongside Bollywood star Shahid Kapoor in the film "Deva," has been arrested in a drug trafficking case.
विज्ञापन विज्ञापन
Visuals from Kashimira Police Station
(Source: Mira-Bhayander Police) https://t.co/gZdvzefuaB pic.twitter.com/HuSYF5Ri7T — ANI (@ANI) August 23, 2026
अभिनेता ने कई फिल्में और वेब सीरीज की हैं?
पुलिस के मुताबिक यह अभिनेता मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले का रहने वाला है, मुंबई के गोरेगांव में रहता था। अभिनेता रोहुल्लाह मेहदी ने शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'देवा' में काम किया है। वह कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुका है।
क्या थी फिल्म 'देवा' की कहानी?
शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ की कहानी की बात की जाए इसमें वह एक पुलिस ऑफिसर देव के रोल में हैं। वह एक विद्रोही स्वभाव का पुलिस वाला है। एक हाई-प्रोफाइल केस की जांच जब देव करता है, इस दौरान उसे धोखा भी मिलता है। क्या देव केस सॉल्व करता पाता है? धोखा देने वालों के साथ वह क्या करता है। यही फिल्म की कहानी है। इस फिल्म में अभिनेता रोहुल्लाह मेहदी ने छोटा सा किरदार निभाया था।