मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ शिखर शाखा की एक चुनावी एवं आभार सभा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स बॉम्बे बाजार पर आयोजित की गई। सभा में मनोज गोयल की अध्यक्षता में वर्ष 2026-27 के लिए टीम का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष रेनू कंसल, सचिव नितिन गांधी, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं महिला संयोजिका बॉबी गोयल को चुना गया। शाखा चुनाव अधिकारी रविकांत शर्मा एवं प्रांतीय चुनाव अधिकारी सुरेश चंद रहे।