फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कारगिल विजय दिवस पर शहीद हरिओम को किया याद, परिवार और अफसरों ने दी श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 26 Jul 2026 02:46 PM IST

बदायूं में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को शहीद हरिओम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम कलक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्थल पर आयोजित किया गया। शहीद की पत्नी गुड्डो देवी और पुत्र कुंवर प्रताप सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित की। प्रशासनिक अधिकारियों और भूतपूर्व सैनिकों ने भी शहीद स्मारक पर नमन किया।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने शहीद हरिओम के बलिदान को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों ने शहीद हरिओम के साहस और बलिदान को नमन किया। सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प भी लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें