फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बदायूं में आजाद समाज पार्टी के साथ छात्रों ने किया प्रदर्शन

Mukesh Kumar Updated Sat, 25 Jul 2026 03:50 PM IST

बदायूं में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला अध्यक्ष तमीम उद्दीन उर्फ बाबू चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों ने आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने ज्ञापन में युवाओं के हितों की रक्षा, परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार तथा हालिया छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग की है। नीट पेपर लीक से संबंधित परिस्थितियों में जान गंवाने वाले प्रत्येक छात्र के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। संसद में पेपर लीक और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा कराई जाए। आंदोलन में शामिल छात्रों के विरुद्ध किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए आदि मांगे ज्ञापन में शामिल की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश का युवा आज शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और रोजगार के अवसरों को लेकर चिंतित है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की आवाज सुनी जानी चाहिए। प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ सैंकड़ों की संख्या में छात्र भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें