फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, प्रभारी चिकित्साधिकारी को सौंपा

रोहित सिंह Updated Tue, 14 Oct 2025 04:19 PM IST

मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सल्टौआ परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार को सौंपा। आशाओं ने ज्ञापन में बताया कि उन्हें तीन माह का मानदेय, टीबी डॉट्स प्रोवाइडर का भुगतान अप्रैल 2024 से अब तक नहीं मिला है। इसके अलावा पल्स पोलियो और फाइलेरिया अभियान में किए गए कार्यों का भी भुगतान अब तक लंबित है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक लंबित भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे सभी स्वास्थ्य अभियानों का बहिष्कार करेंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें