रामनगर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विकास कार्यों और संचालित योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख यशकांत सिंह ने की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए विभाग स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। इसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।