फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर सफाई अभियान शुरू

अंकेश ठाकुर Updated Sat, 04 Oct 2025 05:32 PM IST

फिरोजपुर रेल डिवीजन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सपने को साकार करने और स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए 1 अक्तूबर से 15 अक्टूबर तक "स्वच्छता पखवाड़ा अभियान-2025 चलाया जा रहा है। मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर आज सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया । इन रेलवे स्टेशनों पर सफाई मशीनों, उपकरणों और संयंत्रों, सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षात्मक गियर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। रेलवे स्टेशन की ट्रैक, यार्ड, वाटर बूथ, शौचालयों, नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित की गई। यात्रियों को कूड़ेदान के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों व ट्रेन की छतों पर सोलर पैनलों की सफाई सुनिश्चित की गई। स्टेशनों पर लगे बोतल क्रशर मशीन की कार्यप्रणाली की जांच की गई तथा रेलयात्रियों को जागरूक किया गया कि उपयोग के बाद वे प्लास्टिक की बोतलों को बोतल क्रशर मशीन में डालकर ही नष्ट करें। मंडल के स्टेशनों पर “सिंगल यूज प्लास्टिक” के इस्तेमाल से होने वाली हानियों व इसका उपयोग ना करने के बारे में यात्रियों को पंफलेट/पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से जागरूक किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें