फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   CSK New Coach: Matthew Hayden Names Dinesh Karthik as 'Perfect' Head Coach, Says Local Touch Matters

CSK New Coach: धोनी नहीं तो और कौन बनेगा सीएसके का नया हेड कोच? मैथ्यू हेडन ने सुझाया RCB के इस दिग्गज का नाम

Tue, 25 Aug 2026 09:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Aug 2026 09:19 AM IST
सार
Register For Event

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2027 से पहले नए मुख्य कोच की तलाश है। स्टीफन फ्लेमिंग के 18 साल लंबे कार्यकाल के बाद टीम ने अभी उनका उत्तराधिकारी तय नहीं किया है। इस बीच पूर्व सीएसके बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने आरसीबी के मेंटर दिनेश कार्तिक को टीम का 'परफेक्ट' कोच बताया है। हेडन ने उनके चेन्नई कनेक्शन को भी अहम वजह बताया।

विज्ञापन
CSK New Coach: Matthew Hayden Names Dinesh Karthik as 'Perfect' Head Coach, Says Local Touch Matters
हेडन और धोनी - फोटो : ANI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2027 से पहले सबसे बड़ा सवाल उसके नए मुख्य कोच को लेकर है। स्टीफन फ्लेमिंग के 18 साल लंबे सफल कार्यकाल के बाद फ्रेंचाइजी को अब उनकी जगह किसी नए चेहरे की तलाश है। कई नामों की चर्चा के बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज और सीएसके के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने ऐसा नाम सुझाया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। हेडन के मुताबिक, मौजूदा आरसीबी मेंटर दिनेश कार्तिक सीएसके के लिए 'परफेक्ट' विकल्प हो सकते हैं।
विज्ञापन

हेडन ने क्यों सुझाया दिनेश कार्तिक का नाम?
हेडन का मानना है कि सीएसके जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच में स्थानीय जुड़ाव होना बेहद महत्वपूर्ण है। दिनेश कार्तिक का जन्म चेन्नई में हुआ है और उन्होंने घरेलू क्रिकेट भी तमिलनाडु के लिए खेला है। यही वजह है कि हेडन उन्हें सीएसके की संस्कृति और माहौल के लिए उपयुक्त मानते हैं। हेडन ने स्पोर्टस्टार से बातचीत में कहा, 'दिनेश कार्तिक उन नामों में से एक हैं जिनका जिक्र हुआ है। मुझे लगता है कि वह इस तरह की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। मेरे हिसाब से स्थानीय कोच होना महत्वपूर्ण है।' उन्होंने आगे कहा, 'सीएसके जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच में स्थानीय जुड़ाव होना चाहिए। चेन्नई से जुड़ाव भी होना चाहिए, इसलिए मुझे लगा कि दिनेश इस भूमिका के लिए परफेक्ट होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

CSK New Coach: Matthew Hayden Names Dinesh Karthik as 'Perfect' Head Coach, Says Local Touch Matters
दिनेश कार्तिक - फोटो : ANI
आरसीबी के साथ भी शानदार रहा कार्तिक का सफर
कार्तिक के पक्ष में सिर्फ उनका चेन्नई कनेक्शन ही नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने आरसीबी के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहते हुए कोचिंग और टीम मैनेजमेंट का अनुभव हासिल किया है। इस दौरान आरसीबी ने लगातार दो आईपीएल खिताब जीते हैं। आरसीबी ने 2025 और 2026 में लगातार आईपीएल खिताब अपने नाम किए। ऐसे में कार्तिक के पास सफल टीम के सपोर्ट सिस्टम का हिस्सा रहने और ड्रेसिंग रूम की जरूरतों को समझने का अनुभव भी है।
विज्ञापन

फ्लेमिंग-धोनी की जोड़ी को हेडन ने बताया खास
हेडन ने स्टीफन फ्लेमिंग और एमएस धोनी की जोड़ी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों ने मिलकर सीएसके के लिए बेहद मजबूत सिस्टम तैयार किया था। हेडन ने कहा, 'मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि फ्रेंचाइजी यह फैसला सही तरीके से करे। फ्लेमिंग ने एमएस धोनी के साथ शानदार काम किया। वह सीएसके का बेहद मजबूत इंजन रूम था।' उन्होंने सीएसके की विरासत को भी याद करते हुए कहा कि फ्लेमिंग और धोनी की साझेदारी ने टीम को मुंबई इंडियंस के साथ सबसे सफल फ्रेंचाइजी में खड़ा किया।

CSK New Coach: Matthew Hayden Names Dinesh Karthik as 'Perfect' Head Coach, Says Local Touch Matters
एम एस धोनी - फोटो : Instagram
धोनी की भूमिका भी होगी अहम
सीएसके के अगले कोच के चयन में एमएस धोनी की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है। धोनी ने आईपीएल 2026 में सीएसके के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेला था। ऐसे में टीम में उनकी भविष्य की भूमिका और उनकी राय, दोनों ही नए कोच के चयन को प्रभावित कर सकते हैं। फिलहाल सीएसके के सामने बड़ा फैसला है, क्या वह किसी विदेशी कोच के साथ जाएगी या फिर चेन्नई से गहरे जुड़ाव रखने वाले दिनेश कार्तिक जैसे भारतीय चेहरे को जिम्मेदारी सौंपेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed