फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में 863 ग्राम आइस ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Sat, 04 Oct 2025 05:32 PM IST

फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि उनकी पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि रमनदीप सिंह (22) निवासी हबीबके हेरोइन बेचने का धंधा करता है। उसके पाकिस्तानी तस्करों के साथ गहरे संबंध है। पुलिस गांव गुलाम हुसैन के पास गश्त कर रही थी और बताई हुई जगह पर पुलिस ने दबिश देकर रमनदीप को काबू किया। तलाशी दौरान इसके पास से 836 ग्राम आइस ड्रग्स, एक बाइक व एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि इसके संबंध पाकिस्तानी तस्कर अली नाम के व्यक्ति से है और उसी से संपर्क करके पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाता था। पूछताछ में एक बात और सामने आई कि रमनदीप ने शहर के शहीद ऊधम सिंह चौक पर पिंदर सिंह व सविंदर सिंह वासी बठिंडा को आइस ड्रग्स देनी थी। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी के पास से एक बिना नंबर बाइक और चार मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें