फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: राम मंदिर मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच: कुलदीप राठौड़, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता

शाहिल शर्मा Updated Sun, 12 Jul 2026 02:53 PM IST

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौड़ ने रविवार को अमृतसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अयोध्या के श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित घोटाले के आरोपों को गंभीर बताते हुए इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की। राठौड़ ने कहा कि यदि श्रीराम मंदिर में चंदे और सोने की कथित अनियमितताओं के आरोप लगे हैं तो मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और भाजपा इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले की सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती, बल्कि श्रद्धालुओं के धन और विश्वास की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए ताकि निष्पक्ष जांच हो और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष सौरभ मदान 'मिट्ठू' भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें