बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में अमृतसर में ऑटो चालकों ने रविवार को एक दिवसीय हड़ताल की। ऑटो चालक राहुल कुमार ने बताया कि बढ़ते खर्चों के कारण अब 10 रुपये के बजाय 20 रुपये किराया लिया जाएगा। हड़ताल के दौरान ऑटो चालकों ने ई-रिक्शा में बैठी सवारियों को भी उतार दिया और किराया बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।