फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पुलिस के रवैये से नाराज किसानों ने थाने का किया घेराव

Akash Dwivedi Updated Sat, 22 Aug 2026 01:35 PM IST

पुलिस के रवैये से नाराज भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मोहनलालगंज थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसानों ने पुलिस पर गरीबों, किसानों और असहाय लोगों की समस्याओं की सुनवाई न करने तथा उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि मोहनलालगंज पुलिस का रवैया गरीब, किसान और असहाय लोगों के प्रति अमानवीय है। उनका कहना है कि किसी गरीब की पैरवी के लिए संगठन के पदाधिकारी थाने जाते हैं तो उनके साथ भी कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया जाता है और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी जाती है। संगठन ने 21 अगस्त की घटना का हवाला देते हुए बताया कि शिवहरा गांव निवासी उदयराज अपनी भूमिधरी जमीन पर पिलर लगवाने गए थे। विवाद होने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। आरोप है कि दूसरे पक्ष को प्रभाव और दबाव में छोड़ दिया गया, जबकि उदयराज को थाने में बैठाए रखा गया। किसानों ने क्षेत्र में चोरी और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर भी प्रभावी अंकुश नहीं लगाए जाने का आरोप लगाया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 22 अगस्त तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान क्रांति यूनियन अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने कहा कि जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जातीं और उनके साथ हो रहे अन्याय को दूर नहीं किया जाता, तब तक संगठन का आंदोलन जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें