फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   inside story of engineer death in Delhi Why CCTVs switched off at time of incident

'छाती पर चढ़कर कुचल दिए फेफड़े': दिल्ली में इंजीनियर की मौत की इनसाइड स्टोरी, वारदात के समय क्यों बंद थे CCTV

Sat, 22 Aug 2026 06:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 06:48 PM IST
सार
Register For Event

परिजनों ने वारदात की क्रूरता का जिक्र करते हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप लगाए हैं। मृतक की मां के अनुसार, एक पड़ोसी ने खिड़की से देखा कि पत्नी के दोनों भाई विनय की छाती पर चढ़कर कूद रहे थे, जिससे उसके फेफड़े बुरी तरह कुचल गए। जब मां ने बेटे को बचाने के लिए डंडा उठाया, तो उनके साथ आए एक शख्स ने डंडा छीन लिया।

विज्ञापन
inside story of engineer death in Delhi Why CCTVs switched off at time of incident
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के निहाल विहार स्थित लक्ष्मी पार्क इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की उनके ससुराल वालों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह अचानक हुआ कोई विवाद नहीं, बल्कि जान लेने की एक 'सुनियोजित साजिश' थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

माता-पिता के सामने हुआ विवाद
विनय के पिता प्रेमचंद और उनकी मां ने इस खौफनाक वारदात को अपनी आंखों के सामने होते देखा। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह पति-पत्नी के बीच एक मामूली घरेलू विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी दोनों छोटे बच्चों को छोड़कर चली गई और अपने भाइयों को बुला लाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का दर्द
विनय के पिता ने कहा कि मुझे लगा कि रिश्तेदार बात करने आए हैं। मैंने उन्हें ऊपर बैठाया और पानी पूछा, लेकिन जैसे ही मेरा बेटा घर में आया, वे सब उस पर टूट पड़े। मुझे भी धक्का दिया गया, जिससे मेरे अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है।
 



मां का आरोप
उन्होंने पानी पीने से मना कर दिया और तुरंत मेरे बेटे को दबोच लिया। बड़े भाई ने उसके बाल नोचे और छोटे भाई ने पूरी ताकत से उसका गला दबाकर उसे जमीन पर पटक दिया। 

विज्ञापन

'छाती पर चढ़कर कुचल दिए फेफड़े'
परिजनों ने वारदात की क्रूरता का जिक्र करते हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप लगाए हैं। मृतक की मां के अनुसार, एक पड़ोसी ने खिड़की से देखा कि पत्नी के दोनों भाई विनय की छाती पर चढ़कर कूद रहे थे, जिससे उसके फेफड़े बुरी तरह कुचल गए। जब मां ने बेटे को बचाने के लिए डंडा उठाया, तो उनके साथ आए एक शख्स ने डंडा छीन लिया।
 

बच जाती विनय की जान अगर...
मृतक के भाई प्रदीप ने बताया कि विनय बेहद शांत स्वभाव का इंसान था। उन्होंने कहा कि हमले का तरीका इतना क्रूर था जिसे समझ पाना मुश्किल है। अगर विनय को आधा घंटा पहले अस्पताल ले जाया जाता, तो शायद उसकी जान बच जाती।
 

सीसीटीवी बंद होना और साजिश का शक
परिवार ने इस घटना को एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। मृतक की मां का कहना है कि ठीक उसी वक्त घर में लगे सीसीटीवी कैमरे रहस्यमय तरीके से बंद थे। उनका आरोप है कि मायके वाले मामूली झगड़े को सुलझाने नहीं, बल्कि पूरी तैयारी के साथ 'हत्या के इरादे' से ही आए थे।

चार महीने के हैं जुड़वा बच्चे
विनय की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले बुध विहार की रहने वाली युवती से हुई थी। उनके चार महीने के जुड़वा बच्चे (एक लड़का और एक लड़की) हैं।

संगीन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस के अनुसार, विनय की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) और 3(5) (समान इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस ने इस हमले में कथित तौर पर शामिल चार लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed