हजरतगंज के पार्क रोड स्थित क्राइस्ट चर्च स्कूल की छुट्टी के समय सड़क पर भीषण जाम लग गया। जाम में सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। एंबुलेंस में मरीज कालू राम मौजूद थे। जाम के बीच एंबुलेंस में गर्मी से मरीज बेहाल नजर आया। तीमारदार हाथ से पंखा झलकर मरीज को राहत देने की कोशिश करते रहे। स्कूल की छुट्टी के समय यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।