फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कुनिहार पीएमश्री स्कूल में लगाई विकसित भारत चित्र प्रदर्शनी

Krishan Singh Updated Thu, 19 Feb 2026 04:23 PM IST

केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) शिमला की ओर से पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में दो दिवसीय विकसित भारत चित्र प्रदर्शनी एवं जन सूचना अभियान का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को चंद्रयान 3, ऑपरेशन सिंदूर व ब्रह्मोस जैसी भारत की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साथ ही हिमाचल की रामसर साइट रेणुका झील चंद्र ताल व पौंग डैम के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव ने किया। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। प्रतियोगिताओं और रैली के माध्यम से भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें