जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की 88वीं वार्षिक आम साधारण बैठक सोलन में चेयरमैन मुकेश शर्मा की उपस्थिति में हुई। यह बैठक वित्त वर्ष 2024-25 की वित्तीय स्थिति, उपलब्धियों एवं भावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श के लिए बुलाई गई थी। बैठक में विभिन्न सहकारी समितियों के 209 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें 87वीं आम सभा में प्रस्तुत किए गए सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैंक के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में वित्त वर्ष 2024-25 के विस्तृत वित्तीय आंकड़े एवं उपलब्धियां प्रस्तुत कीं। उन्होंने बताया कि बैंक ने चालू वित्त वर्ष में सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। इस दौरान असिस्टेंट रजिस्ट्रार सोलनगिरीश नड्डा, निदेशक योगेश भारतीय, संजीव कौशल, रोशन वर्मा, लाजकिशोर, लक्ष्मी ठाकुर, विजय ठाकुर, पितांबर नेगी, प्रबंध निदेशक पंकज सूद सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।