फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: पुलिस मुठभेड़ में धरा गया आरोपी, लूट मामले में था वांछित

शाहिल शर्मा Updated Wed, 06 May 2026 10:36 PM IST

यमुनानगर में बीते 27 अप्रैल को कमानी चौक के पास हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में वांछित इनामी बदमाश मोनू उर्फ मुन्शी, निवासी हरि नगर, को अपराध शाखा-1 की टीम ने मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया जा रहा है, जहां उसका इलाज जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद इस लूट मामले से जुड़े अन्य खुलासे भी हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें