फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: बावल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और मिठाई के साथ मनाया विजय उत्सव

शाहिल शर्मा Updated Mon, 04 May 2026 04:31 PM IST

भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में हुई प्रचंड और ऐतिहासिक जीत की गूँज आज बावल में भी स्पष्ट रूप से सुनाई दी। इस गौरवशाली विजय की खुशी में आज बावल निवास और भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। विजय के इस उल्लास को कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरक कर और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बड़े ही भव्य रूप में व्यक्त किया। इस अवसर पर माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने असम की पलासबारी विधानसभा में बतौर प्रवासी प्रभारी अपनी जिम्मेदारियों को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने पलासबारी से भाजपा प्रत्याशी हिमांगशू शेखर बैशय की शानदार जीत पर उन्हें और वहां के कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें