फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: जिन राज्यों में विपक्ष की सरकार, वहां वादे नहीं हुए पूरे: सीएम सैनी

शाहिल शर्मा Updated Sat, 02 May 2026 08:15 PM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी मेंचुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार प्रदेश के विकास को और गति देगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने निकाय चुनावों को लेकर 21 संकल्प लिए हैं, जिन्हें चुनाव परिणाम आने के बाद जमीन पर उतारा जाएगा। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान लिए गए 217 संकल्पों का जिक्र करते हुए कहा कि इनमें से 163 को पूरा किया जा चुका है, जबकि 153 पर तेजी से काम चल रहा है। यह सरकार की प्रतिबद्धता और कार्यशैली को दर्शाता है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में उनकी सरकार है, जैसे हिमाचल प्रदेश और पंजाब, वहां किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया। इसके विपरीत हरियाणा सरकार ने अपने अधिकांश वादों को पूरा करने का कार्य किया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को 2100 की आर्थिक सहायता देने की योजना लागू की गई है, जिसके लिए पहले 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान था, जिसे बढ़ाकर अब 6500 करोड़ रुपये कर दिया गया है। कृषि क्षेत्र में भी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा राज्य बन गया है जहां किसानों की पूरी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं और आम जनता के हित में लगातार काम कर रही है और आगे भी विकास की गति को बनाए रखेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें